एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy S25 FE: Samsung आज लॉन्च करेगी नया Smartphone और Tab Series, कब और कहां देखें लाइव इवेंट?

Samsung Galaxy S25 FE Launch Event: Samsung आज अपने Galaxy S25 FE स्मार्टफोन और Tab Series 11 को लॉन्च करने जा रही है. इसके लिए इवेंट दोपहर 3 बजे शुरू होगा.

साउथ कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग आज एक नए स्मार्टफोन और टैब सीरीज को लॉन्च करेगी. इन्हें आज दोपहर होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जाएगा. ऐप्पल के 9 सितंबर के इवेंट से पहले नए डिवाइस उतारकर सैमसंग ने मार्केट में कंपीटिशन को बढ़ा दिया है. आज कंपनी की तरफ से लॉन्च होने वाली टैब सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे. आइए जानते हैं कि यह इवेंट कहां देखा जा सकता है और इसमें क्या-क्या लॉन्च होगा.

कहां देखें इवेंट?

सैमसंग का यह इवेंट आज दोपहर 3 बजे शुरू होगा. इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है. इवेंट के लिए आप खुद को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी रजिस्टर कर सकते हैं.

यह स्मार्टफोन होगा लॉन्च

कंपनी आज इस इवेंट में Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. यह पहले ही लॉन्च हो चुकी Galaxy S25 सीरीज में नया एडिशन होगा. अपकमिंग आईफोन 17 को टक्कर देने वाले Galaxy S25 FE में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया मिलेगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा. इस फोन को Exynos 2400e प्रोसेसर से लैस किया जाएगा. यह ट्रिपल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 12MP लेंस के साथ लॉन्च हो सकता है. 4,700 mAh की बैटरी वाले इस फोन की कीमत लगभग 60,000 रुपये रह सकती है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Galaxy Tab S11 सीरीज में होंगे दो मॉडल

सैमसंग आज अपनी Galaxy Tab S11 सीरीज भी लॉन्च करेगी. इसमें Tab S11 और बड़ी बैटरी और डिस्प्ले वाली Tab S11 Ultra शामिल होंगी. S11 में 11 इंच डिस्प्ले और मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 प्रोसेसर मिल सकता है. रियर में इसके 13MP और फ्रंट में 12MP कैमरा देखने को मिल सकता है. इसमें 8,400mAh मिलने की उम्मीद है. वहीं S11 Ultra की बात करें तो इसके डिस्प्ले और बैटरी को छोड़कर बाकी सारे फीचर्स S11 वाले होंगे. S11 Ultra में 14.6 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले और 11,600mAh बैटरी मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-

Reel देखने में आएगा अब और मजा! Instagram पर आ रहा TikTok वाला यह फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सिर्फ 55 रुपये में खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, यह कंपनी ले आई पैसा-वसूल रिचार्ज प्लान
सिर्फ 55 रुपये में खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, यह कंपनी ले आई पैसा-वसूल रिचार्ज प्लान
महंगा होकर फिर सस्ता हो गया MacBook Neo, इस सेल का फायदा उठाकर बचा लें मोटा पैसा
महंगा होकर फिर सस्ता हो गया MacBook Neo, इस सेल का फायदा उठाकर बचा लें मोटा पैसा
Supercomputer Cost and Power Consumption: कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget