एक्सप्लोरर

Samsung को देश के छोटे शहरों से बड़ी उम्मीद, Smartphone की बिक्री बढ़ाने के लिए करेगी ये काम

Samsung को भारत के छोटे शहरों से बड़ी उम्मीदें हैं. दरअसल, कंपनी छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में अपने प्रीमियम डिवाइसेस की बढ़ती मांग को देख रही है. अब वह नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी.

टेक कंपनी Samsung को देश के छोटे शहरों से बड़ी उम्मीदें हैं. इन शहरों में गैलेक्सी डिवाइसेस की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए कंपनी ने नई रणनीति बनाई है. अभी कंपनी के पास देश में 400 एक्सक्लूसिव स्टोर हैं, जिन्हें इस साल बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है. ये स्टोर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में ग्राहकों के लिए टच प्वाइंट का काम करेंगे. सैमसंग की तरह कई चीनी कंपनियां भी इन दिनों भारत में अपनी ऑफलाइन मौजूदगी मजबूत करने पर जुटी हुई हैं.

छोटे शहरों में एक्सपीरियंस स्टोर खोलेगी कंपनी

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी शहरों, खासकर ग्रामीण बाजारों में एक्सपीरियंस स्टोर खोलने की रणनीति है. ग्राहक यहां आकर फोन और टेक्नोलॉजी को एक्सपीरियंस कर सकेंगे. ऐसा ऑनलाइन स्टोर में संभव नहीं है.

सबको लुभा रही है भारतीय मार्केट

ऐपल और सैमसंग जैसे बड़ी कंपनियों के लिए भारत एक आकर्षक मार्केट बनी हुई है. लोगों की बढ़ती आमदनी और लेटेस्ट स्मार्टफोन रखने का ट्रेंड इन कंपनियों के लिए बड़ी सौगात बना हुआ है. आंकड़े भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं. 2024 की आखिरी तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Apple का शेयर लगभग 10 प्रतिशत रहा है. इसके साथ ही यह पहली बार हुआ है, जब Apple भारत में सबसे अधिक फोन बेचने वाली टॉप 5 कंपनियों में शामिल हुई हैं. 

50 बिलियन डॉलर की वैल्यू पार कर जाएगी भारतीय स्मार्टफोन मार्केट

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट लगातार विस्तार ले रही है और इस साल यह 50 बिलियन डॉलर की वैल्यू को पार कर सकती है. इस साल मार्केट में वृद्धि की दर धीमी रहेगी, लेकिन वैल्यू ग्रोथ बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसकी वजह कंपनियों की तरफ से प्रीमियम स्मार्टफोन लाने का बढ़ता ट्रेंड है. पिछले चार सालों की तरह इस साल भी भारतीय बाजार में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों का दबदबा रहने का अनुमान जताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Samsung ने दिखाई अपने अब तक के सबसे पतले फोन Galaxy S25 Edge की झलक, फीचर्स की जानकारी भी हुई लीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget