एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy S24 vs iPhone 15: 2 बेहतरीन बेस मॉडल फ्लैगशिप फोन्स में से आपके लिए क्या है बेस्ट?

Galaxy S24 vs iPhone 15: सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी S24 सीरीज लॉन्च की है. अगर आप Galaxy S24 और एप्पल के iPhone 15 को लेकर कन्फ्यूज हैं तो हम यहां आपको डिटेल में दोनों का कम्पेरिजन बता रहे हैं. 

कोरियन कंपनी सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी S24 सीरीज लॉन्च की है. इसके तहत 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं. भारत में इस सीरीज की कीमत 79,999 रुपये से शुरू है. अगर आप सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन के बेस मॉडल और एप्पल के iPhone 15 को लेकर कन्फ्यूज हैं तो हम इस लेख में आपको दोनों का कम्पेरिजन कर आपके लिए बेस्ट स्मार्टफोन कौन-सा है इस बारे में बताएंगे.

डिस्प्ले और बैटरी 

सैमसंग गैलेक्सी S24 में 6.2 इंच की डिस्प्ले मिलती है जबकि iPhone 15 में 6.1 इंच की डिस्प्ले है. सैमसंग का बेस मॉडल iPhone 15 से 4 ग्राम हल्का है. दोनों फोन्स का रेजोल्यूशन एक जैसा है. हालांकि जब रिफ्रेश रेट की बात आती है तो सैमसंग का फोन एप्पल से आगे है. रियर साइड से भी दोनों फोन में अंतर है. सैमसंग के फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप वर्टिकल फॉर्म में मिलता है जबकि एप्पल में कैमरा बंप थोड़ा बड़ा है. 

बैटरी की बात करें तो सैमसंग के फोन में 4000 एमएएच की बैटरी 25 वॉट के चार्जिंग के साथ मिलती है जबकि एप्पल के फोन में 20 वॉट के चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 3,349 एमएएच की बैटरी मिलती है. सैमसंग का फोन एप्पल की तुलना में जल्दी चार्ज होता है और दिनभर आराम से चल सकता है. एप्पल का फोन हैवी काम-काज में 7 से 8 घंटे में लो पावर में आ जाता है. 

कीमत

दोनों ही फोन की कीमत एक जैसी है. iPhone 15 की कीमत भारत में 79,990 रुपये है. हालांकि अभी सेल में इसे सस्ते में बेचा जा रहा था. वहीं, सैमसंग के फोन की कीमत 79,999 रुपये है. 

AI फीचर्स 

सैमसंग के नए फोन में आपको कई सारे AI फीचर्स मिलते हैं जो आपका काफी काम आसान बना देते हैं. एप्पल के फोन में फिलहाल ऐसा नहीं है. 

कैमरा

एप्पल के फोन में 48+12MP का कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सैमसंग के फोन में 3 कैमरा दिए गए हैं जिसमें 50MP का प्राइमरी, 12MP का अल्ट्रावाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है. दोनों फोन्स में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. 

परफॉरमेंस के मामले में दोनों ही फोन बढ़िया हैं. हालांकि अभी सैमसंग के चिप के बारे में कोई बेंचमार्क डिटेल सामने नहीं आई है. 

आपके लिए क्या है बेस्ट?

iPhone 15 उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्होंने पूर्व में एप्पल के आईफोन यूज किए हैं. सेल में इसे आप 60,000 रुपये के आस-पास खरीद सकते हैं. वहीं, सैमसंग का फोन एंड्रॉइड को पसंद करने वाले लोगों के लिए बढ़िया है. फोटोग्राफी और बैटरी बैकअप के मामले में सैमसंग का फोन अच्छा है. iPhone 15 भी बढ़िया कैमरा रिजल्ट प्रदान करता है. 

इसके अलावा अगर आपको AI फीचर्स यूज करने हैं और लंबा OS अपडेट चाहिए तो सैमसंग का फोन इस मामले में भी आगे हैं. हालांकि एप्पल भी अपने डिवाइसेस को 5 साल तक का सपोर्ट देते आई है. ध्यान दें, बेस्ट आपके लिए क्या है ये आपकी जरूरत और बजट तय करते हैं. 

यह भी पढ़ें:

एप्पल ने जारी किया iOS 17.3 अपडेट, फटाफट ऐसे करें इंस्टॉल, इस खास फीचर को ऑन करना बिलकुल न भूलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें
Flipkart की Big Billion Days Sale इस दिन होगी शुरू, इन्हें मिलेगा अर्ली एक्सेस
Flipkart की Big Billion Days Sale इस दिन होगी शुरू, इन्हें मिलेगा अर्ली एक्सेस

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
पंजाब: LPU में 10 दिन के लिए क्लास कैंसिल, इंटरनेट बंद, एग्जाम भी सस्पेंड
पंजाब: LPU में 10 दिन के लिए क्लास कैंसिल, इंटरनेट बंद, एग्जाम भी सस्पेंड
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
रेलवे में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 3477 पद, NTPC भर्ती का मौका
रेलवे में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 3477 पद, NTPC भर्ती का मौका
Embed widget