एक्सप्लोरर

एप्पल ने जारी किया iOS 17.3 अपडेट, फटाफट ऐसे करें इंस्टॉल, इस खास फीचर को ऑन करना बिलकुल न भूलें

Stolen Device Protection: एप्पल ने आखिरकार iPhone यूजर्स के लिए iOS 17.3 अपडेट जारी कर दिया है. इस अपडेट में कंपनी ने एक खास फीचर दिया है जिसे हर iPhone यूजर को खबर पढ़ते ही ऑन कर लेना चाहिए.

एप्पल ने पिछले महीने iPhone यूजर्स के लिए iOS 17.2 अपडेट रोलआउट किया था. अब महज एक महीने बाद कंपनी ने नया अपडेट यूजर्स के लिए जारी कर दिया है. एप्पल ने iOS 17.3 रिलीज किया है जो धीरे-धीरे यूजर्स को मिलने लगेगा. इस अपडेट में कंपनी ने एक खास फीचर दिया है जो iPhone यूजर्स की सेफ्टी के लिहाज से जरूरी है. हमारी सलाह है कि इस खबर को पढ़ते ही आप बताये गए फीचर को ऑन कर लें.

एप्पल ने iOS 17.3 और iPadOS 17.3 में कॉलेब्रेटिव प्लेलिस्ट, नई यूनिटी लॉक स्क्रीन वॉलपेपर, स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर और कई सारे फीचर्स के साथ बग को भी फिक्स किया है. 

इन iPhone यूजर्स को मिलेगा ये अपडेट 

iOS 17.3 अपडेट के लिए आपके पास iPhone Xs, Xs Max या XR 2018 और 11 के बाद का कोई भी नया डिवाइस होना चाहिए. इन डिवाइसेस में आप इस अपडेट को सेटिंग में जाकर इंस्टॉल कर सकते हैं. इसी तरह  iPadOS 17.3 अपडेट को यूजर्स  iPad मिनी थर्ड जनरेशन से ऊपर के सभी मॉडल्स में प्राप्त कर सकते हैं. 

एप्पल ने जारी किया iOS 17.3 अपडेट, फटाफट ऐसे करें इंस्टॉल, इस खास फीचर को ऑन करना बिलकुल न भूलें

इस फीचर को जरूर कर लें ऑन 

अपडेट करने के बाद अपने iPhone में स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर को जरूर ऑन कर लें. इससे ये फायदा होगा कि अगर आपका iPhone गलती से चोरी हो जाता है तो कोई भी इसकी एप्पल आईडी को नहीं बदल पाएगा और न ही आपका सेंसटिव डेटा चुरा पाएगा.

क्या है स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर?

स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर को ऑन रखने पर यूजर्स को एप्पल आईडी, पासवर्ड बदलने आदि के लिए मोबाइल पासवर्ड के अलावा फेस आईडी या टच आईडी की भी जरूरत होगी. यदि आपका डिवाइस घर या सेव्ड लोकेशन से बाहर है तो पर्सनल डिटेल्स को चेंज करने के लिए आपको 1 घंटे से ज्यादा वेट करना होगा. यानि अगर मोबाइल चोरी हुआ है तो आपकी डिटेल्स कोई भी अब नहीं बदल पाएगा.

अभी तक होता ये था कि अगर किसी व्यक्ति को आपका मोबाइल पासवर्ड पता है और उसने आपका फोन चोरी कर लिया है तो वह आपकी पर्सनल डिटेल्स, एप्पल आईडी को बदल सकता था, लेकिन नए अपडेट के बाद ऐसा करना बेहद मुश्किल हो जाएगा और आपके ऑथेंटिकेशन के बिना कोई भी ऐसा नहीं कर पाएगा.

यह भी पढ़ें:

OnePlus का मेगा इवेंट आज, जानिए क्या कुछ होगा लॉन्च, घर बैठे ऐसे देख पाएंगे लाइव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget