एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy S24 Ultra vs iPhone 15 Pro Max: दोनों में से आपके लिए कौन सा है बेस्ट?

Samsung Galaxy S24 Ultra: सैमसंग ने गैलेक्सी S24 सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज का सबसे चर्चित मॉडल गैलेक्सी S24 अल्ट्रा है. इसमें 200MP का कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है.

कोरियन कंपनी सैमसंग ने ग्लोबली गैलेक्सी S24 सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिसमें Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus और Samsung Galaxy S24 Ultra शामिल है. फिलहाल कंपनी ने इंडियन प्राइस रिवील नहीं किया है. टॉप मॉडल US में 1,299 डॉलर की कीमत से शुरू है. इस लेख में हम सैमसंग के लेटेस्ट और एप्पल के टॉप मॉडल, iPhone 15 Pro Max को कंपेयर करने वाले हैं. जानिए इन दोनों स्‍मार्टफोन्‍स में आपके लिए कौन सा बेस्‍ट हो सकता है.

स्पेसिफिकेशन 

सबसे पहले बात सैमसंग के Samsung Galaxy S24 Ultra की करें तो इसमें 6.8-इंच QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है. स्क्रीन 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. कंपनी ने इस बार अल्ट्रा में फ्लैट डिस्प्ले, स्लिम बेजेल्स और टाइटेनियम बॉडी का इस्तेमाल किया है जिससे ये हल्का और मजबूत बन जाता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा (5x ज़ूम के साथ) जो 2x से 10x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है, तीसरा 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 10MP का कैमरा है. इस फोन को कंपनी ने 12GB रैम ऑप्शन के साथ तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है जिसमें 256GB, 512GB और 1TB शामिल है. 

Samsung Galaxy S24 Ultra को आप टाइटेनियम ग्रे, ब्लैक, वायलेट और येलो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. फिलहाल मोबाइल फोन के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है.

iPhone 15 Pro Max के स्पेक्स 

आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल में 6.7 इंच सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले मिलती है जो प्रोमोशन टेक्नोलॉजी के साथ आती है. इस फोन में एप्पल की A17 प्रो चिप है जो कमाल की परफॉरमेंस ऑफर करती है. कंपनी इसे पावरहाउस के नाम से बुलाती है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का मेन कैमरा मिलता है जो लो लाइट में भी बेहतरीन फोटो कैप्चर करता है. यूजर्स 24mm, 28mm, 35mm फोकल लेंथ के बीच स्विच कर सकते हैं और ज़ूम को 5x से 120x तक ले जा सकते हैं. एप्पल के इस मॉडल में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी मिलता है.

दोनों में से आपके लिए बेहतर क्या है ये आपकी जरूरत तय करती है. सैमसंग का फोन AI फीचर्स और OS अपडेट के मामले में एप्पल से आगे हैं क्योकि कंपनी ने 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने की बात कहीं है. हालांकि एप्पल ने अभी 15 सीरीज को लेकर ये जानकारी शेयर नहीं की है. वैसे कंपनी आज से 4 से 5 साल पहले लॉन्च हुए मॉडल्स को आज भी OS सपोर्ट दे रही है. सैमसंग आने वाले समय में यूजर्स को Gemini AI मॉडल्स का भी लाभ देगी. वहीं, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल भी AppleGPT पर काम कर रही है जो कंपनी के Ajax मॉडल पर बेस्ड होगा.  

भारत में iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,56,990 रुपये से शुरू है. कुल मिलकर दोनों मॉडल अपने में खास हैं, कैमरा के मामले में सैमसंग iPhone से कुछ हद तक बढ़िया है.

यह भी पढ़ें:

500 मिलियन से ज्यादा लोग WhatsApp के इस फीचर का कर रहे इस्तेमाल, जुड़े 3 नए ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget