एक्सप्लोरर

Galaxy S22 Series Launch: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए गैलेक्सी एस22 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन, जानें क्या हैं फीचर्स, कितनी है कीमत

Galaxy S22 Series : सैमसंग ने Galaxy S22  सीरीज के तहत अपने तीनों फोन Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra को लॉन्च कर दिया है. आइए जानते हैं इन तीनों में क्या है खास और कितनी है कीमत.

Samsung Galaxy S22 Series Launch in India : अगर आप सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज फोन के दीवाने हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. Samsung Galaxy S22  सीरीज फोन का इंतजार आज खत्म हो गया है. सैमसंग ने भारत में इसे लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 9 फरवरी को इंटरनेशनल मार्केट में Samsung Galaxy S22 सीरीज लॉन्च की थी. इसके तहत कंपनी ने 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे. सैमसंग की यह फ्लैगशिप सीरीज है और इसके तहत कंपनी ने Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra को लॉन्च किया है. चलिए जानते हैं इस फोन में क्या है खास और कितनी होगी इसकी कीमत.

Samsung Galaxy S22 के फीचर्स

Samsung Galaxy S22 में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 दिया गया है. इसमें 6.1 इंच का Full HD+  डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दिया गया है जिस पर गोरिल्ला ग्लास Victus+ का सपोर्ट मिलेगा. फोन की बॉडी पर Armor एल्यूमीनियम का प्रोटेक्शन कंपनी ने दिया है. एक और खास बात इस फोन में ये है कि कंपनी ने फोन के साथ Eye कंफर्ट शील्ड भी दिया है जो ब्लू लाइट को फिल्टर करता है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे 10Hz पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. Samsung Galaxy S22 में Snapdragon 8 Gen 1 Octacore प्रोसेसर दिया गया है. फोन में  तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. इसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/1.8 है. कैमरे के साथ ऑटोफोकस भी मिलता है. कैमरे का दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है. इससे आपको 3x ऑप्टिकल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है. सेल्फी के दीवानों का फी ध्यान रखा गया है. फोन में 10 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और टाईप-सी पोर्ट का ऑप्शन है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हैं. फोन में 3700mAh की बैटरी दी गई है जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. फोन का वजन 168 ग्राम है.

Samsung Galaxy S22+ के फीचर्स

यह गैलेक्सी ए22 सीरीज का दूसरा वेरिएंट है. इसमें भी एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 दिया गया है. फोन में 6.6 इंच की Full HD+ डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास Victus+ का सपोर्ट मिलता है. फोन की बॉडी पर Armor एल्यूमीनियम का प्रोटेक्शन मौजूद है. Samsung ने इस फोन में भी Eye कंफर्ट शील्ड दिया है जो ब्लू लाइट को फिल्टर करता है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे 10Hz पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. Samsung Galaxy S22 प्लस में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है. Samsung Galaxy S22 में तीन रियर कैमरे हैं. प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल अल्ट्रा वाइड है. इसका अपर्चर f/1.8 रखा गया है. इसमें ऑटोफोकस कैमरा है. दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है. सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और टाईप-सी पोर्ट दिया गया है. इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. इसकी बैटरी Samsung Galaxy S22 से थोड़ी बेहतर है और यह 4500mAh की है. इसमें आपको  45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. फोन का वजन 196 ग्राम है.

Samsung Galaxy S22 Ultra के फीचर्स

यह सैमसंग के सबसे प्रीमियम ब्रांड में से एक है. Samsung Galaxy S22 Ultra इस सीरीज का पहला फोन है जिसके साथ S Pen मिलता है जो कि फोन  की बॉडी में ही रहेगा. फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है. फोन में 6.8 इंच की QHD+ डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है. इस पर भी ऊपर के दो मॉडल की तरह गोरिल्ला ग्लास Victus+ का सपोर्ट है. फोन की बॉडी पर Armor एल्यूमीनियम का प्रोटेक्शन है. Samsung ने फोन के साथ Eye कंफर्ट शील्ड भी दिया है जो ब्लू लाइट को फिल्टर करता है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे 1Hz पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. Samsung Galaxy S22 अल्ट्रा में भी Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज है, हालांकि 1 टीबी वाला मॉडल भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। Samsung Galaxy S22 Ultra में चार रियर कैमरे हैं इसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है. दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम दिया गया है. चौथा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 10x ऑप्टिकल जूम जैसा फीचर दिया गया है. इसमें 40 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और यह "Nightography" के लिए है. अगर इसकी कनेक्टिविटी ऑप्शन देखें तो फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और टाईप-सी पोर्ट दिया गया है. आपको ऊफर के मॉडल की तरह ही इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. फोन की बैटरी भी बाकी के 2 मॉडल से बेहतर है. आपको इसमें 5000mAh की बैटरी है मिलेगी. यह 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसका वजन 229 ग्राम है.

ये होगी तीनों की कीमत

सैमसंग ने भारत में लॉन्चिंग के दौरान Galaxy S22 की कीमत से भी पर्दा हटाया. Samsung Galaxy S22 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी मेमोरी की कीमत 72,999 रुपये, जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 76,999 रुपये रखी गई है. अब बात अगर Samsung Galaxy S22+ की करें तो इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 84,999 रुपये तो 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 88,999 रुपये होगी. वहीं, Samsung Galaxy S22 Ultra के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई है, इसके 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,18,999 रुपये होगी. कंपनी ने बताया कि Galaxy S22 Ultra का 1 टीबी स्टोरेज वाला मॉडल भारत में लॉन्च नहीं हुआ है. 

ये भी पढ़ें

SmartPhone Tips: क्या आप भी तो नहीं कर रहे फोन चार्जिंग में ये गलती, इन बातों का रखें ध्यान

Flipkart New Offer: अब फ्लिपकार्ट पर सही दाम पर बेचें अपना पुराना फोन, जानिए क्या है प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात
सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
Embed widget