एक्सप्लोरर

6,000mAh की बैटरी वाला Samsung Galaxy F41 भारत में हुआ लॉन्च, इस फोन से होगा सीधा मुकाबला

Samsung ने इंडियन मार्किट में Samsung Galaxy F41 को लॉन्च कर Galaxy F Series का आगाज कर दिया है. पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में इस सीरीज को पेश किया गया है. इससे पहले जुलाई महीने में कंपनी ने 6,000 mAh बैटरी से लैस Samsung Galaxy M31s लॉन्च किया था.

भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F41  स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया .इसी के साथ इंडियन मार्केट में Samsung की नई Galaxy F Series के पहले स्मार्टफोन का भी आगाज हो गया है. नया सैमसंग गैलेक्सी फोन वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्पले के साथ पेश किया गया है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं. जहां तक बैटरी का सवाल है तो इस फोन में रियर- माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 6,000mAh की बड़ी बैटरी और सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू डिस्पले है. Samsung Galaxy F41 में 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाले ट्रिपल कैमरे की इसकी खूबी है.

तीन कलर में है उपलब्ध

16 अक्टूबर को Samsung Galaxy F41 की सेल Flipkart Big Billion Days पर भी शुरू हो जाएगी. जिसमें स्पेशल ऑफर के तहत ये फोन 15,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकेगा. Samsung Galax F41 को कंपनी द्वारा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा कुछ चुनिंदा ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए भी बेचा जाएगा. सैमसंग का ये नया फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर के ऑप्शन में दिया गया है.

खूबियों से भरा है Samsung Galaxy F41

फोन में 6.4 इंच फुल HD+ सुपर एमोलेड इनिफिनिटी-U डिस्पले दिया गया है. इसके साथ ही इसमे Exynos 9611 का प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज की खूबी है. जहां तक इंटरनल स्टोरेज की बात है तो उसे माइक्रो-एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है. Samsung Galax F41 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की विशेषता है.इसमे 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल होंगें. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फ्रंट साइड में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. ये फोन ऐंड्रॉयड 10 पर काम करता है. फोन की बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. जहां तक कनेक्टिविटी की बात है तो इसके लिए Samsung Galax F41 में 4G LTE, वाई-फाई, 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट फीचर खासतौर पर दिए गए हैं.  इन सब खूबियों के अलावा Samsung Galax F41 में सिंगल टेक फीचर दिया गया है.

6,000mAh बैटरी से है लैस

Samsung Galaxy F41 15W फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट वाली 6,000mAh बैटरी से लैस है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी दावा किया है कि बैटरी एक चार्ज पर 21 घंटे तक ब्राउजिंग टाइम या 48 घंटे तक वॉयर कॉलिंग बैकअप देने में सक्षम हैं. इस फोन की मोटाई की बात करें तो यह 8.9एमएम और इसक वजन 191 ग्राम है.

इन स्मार्टफोन से होगी टक्कर

Samsung Galaxy F41 की सीधी टक्कर Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन्स से होने जा रही है. Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच डिस्प्ले दिया है. यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है. इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, साइड-माउंटेड और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इस फोन के फ्रंट और बैक साइड पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है. इसके अलावा परफॉरमेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है. फोन के रियर में 64MP Quad कैमरा सेटअप दिया है, जबकि इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया है.

ये भी पढ़ें

मिडरेंज का सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन है Oppo का नया F17, इस फोन से है सीधा मुकाबला

Redmi 9 Prime की आज दोपहर 12 बजे से सेल, इस फोन को देता है टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
Smartphone Camera: फोन में 3-4 कैमरे क्यों दिए जाते हैं? जानें हर कैमरे का काम
फोन में 3-4 कैमरे क्यों दिए जाते हैं? जानें हर कैमरे का काम
पहले फोल्डेबल आईफोन की कितनी रहेगी कीमत? सामने आई जानकारी
पहले फोल्डेबल आईफोन की कितनी रहेगी कीमत? सामने आई जानकारी
यूजर्स से एज वेरिफिकेशन के लिए क्यों कह रही है WhatsApp?
यूजर्स से एज वेरिफिकेशन के लिए क्यों कह रही है WhatsApp?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget