एक्सप्लोरर

मिडरेंज का सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन है Oppo का नया F17, इस फोन से है सीधा मुकाबला

OPPO F17 में दो वेरिएंट मिलते हैं, इसके 6GB RAM + 128GB की कीमत 17,990 रुपये है जबकि 8GB RAM + 128GB की कीमत 19,990 रुपये है. इस फोन में नेवी ब्लू, क्लासिक सिल्वर और डायनामिक ऑरेंज कलर ऑप्शन मिलते हैं. लेकिन इसका ऑरेंज कलर इसे काफी आकर्षित बनाता है.

स्मार्टफोन कंपनियां अब अपने डिवाइसेस के हर सेक्शन पर बारीकी से काम कर रही हैं. खास बात यह है कि अब डिजाइन पर ज्यादा फोकस होने लगा है, ऐसे में यूथ को लुभाने के लिए Oppo अपना नया स्मार्टफोन F17 लेकर आये हैं. अगर आप नए OPPO F17 को खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको इसकी कीमत से लेकर परफॉरमेंस के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

कीमत OPPO F17 में दो वेरिएंट मिलते हैं, इसके 6GB RAM + 128GB की कीमत 17,990 रुपये है जबकि 8GB RAM + 128GB की कीमत 19,990 रुपये है. इस फोन में नेवी ब्लू, क्लासिक सिल्वर और डायनामिक ऑरेंज कलर ऑप्शन मिलते हैं. लेकिन इसका ऑरेंज कलर इसे काफी आकर्षित बनाता है.

डिस्प्ले और फीचर्स नए OPPO F17 में 6.44 इंच का फुल HD प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया है. डिस्प्ले की क्वालिटी काफी बेहतर है, डिस्प्ले रिच और ब्राइट है. ऐसे में इस फोन में गेम्स, वीडियो और फोटो देखने में मज़ा आता है. फोन का डिजाइन काफी स्टाइलिश है और यह इसका एक बड़ा प्लस पॉइंट भी है. इसके रियर में Leather फील मिलता है.

कैमरा फोटोग्राफी और वीडियो के लिए इसके रियर में चार कैमरे दिए हैं जिसमें 16 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के कैमरे लगे हैं. इसके अलावा इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है. फोटो और वीडियो के लिए यह फोन बेहतर है. यह फोन HD और फुल HD वीडियो शूट किये जा सकते हैं. इसके अलावा इसमें 10x डिजिटल ज़ूम की सुविधा मिलती है.

परफॉरमेंस नए OPPO F17 में ऑक्टा कोर, क्वॉलकॉम 662 स्नैपड्रैगन प्रोससर दिया है, इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है. यह फोन दमदार होने के साथ-साथ स्मूथ भी है. हैवी यूज़ पर भी फ़ोन में हैंग होने या हीट होने की कोई समस्या नहीं आई. यह बेहद स्मूथ रहा. इसमें हैवी ग्राफिक्स वाली गेम्स भी आसानी से चलती हैं. पावर के लिए इस फोन में 4015 mAh की बैटरी लगी है है जोकि 30W फ़ास्ट चार्ज से लैस है. फ़ोन की बैटरी एक दिन आराम से चल जाती है. नया OPPO F17 अपने डिजाइन और परफॉरमेंस के दम पर एक अच्छा स्मार्टफोन है.

Samsung Galaxy M31s नए OPPO F17 का सीधा मुकाबला, Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन से होगा. इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले लगाया है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Samsung एक्सिनॉज 9611 प्रोसेसर दिया है. इसमें 6000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग से लैस है. इस फोन के साथ 25W का फास्ट चार्जर भी मिलता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का कैमरा, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस , तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा भी 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. यह फोन 4K विडियो रिकॉर्ड शूट करने की आजादी देता है. इस फोन की कीमत 19,499 रुपये से शुरू होती है.

ये भी पढ़ें

भारतीय बाजार में अगले सप्ताह लॉन्च होगा One Plus 8T 5G स्मार्टफोन, कंपनी ने फीचर्स रिविल करना किया शुरू फोन के मेमोरी कार्ड से बढ़ाएं इंटरनल स्टोरेज, इस ट्रिक से फोन में नहीं होगी स्पेस की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget