एक्सप्लोरर

WhatsApp Trick: अपने व्हाट्सऐप को इस तरह रखें सिक्योर, न अकाउंट हैक का खतरा, न चैट होगी लीक

WhatsApp Security Feature: पिछले कुछ दिनों में व्हाट्सऐप हैक होने का खतरा बढ़ गया है. हैकर्स आपका डेटा चुरा सकते हैं. हम बता रहे हैं आपको कुछ ट्रिक जिससे आप अपने अकाउंट को सिक्योर रख सकते हैं.

How to Secure WhatsApp: जैसे-जैसे व्हाट्सऐप (WhatsApp) के यूजर्स और फीचर्स (WhatApp Features) बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ही इस प्लेटफॉर्म पर ठगी और साइबर अटैक (Cyber Attack) यानी इसके हैक होने के मामले भी बढ़ रहे हैं. इसके अलावा आपके सर्कल के लोग भी आपके व्हाट्सऐप से कई महत्वपूर्ण चैट (Chat) या डॉक्युमेंट्स (Documents) चुरा सकते हैं. ऐसे में आपको अलर्ट रहते हुए व्हाट्सऐप को सिक्योर करने की जरूरत है. यहां हम बताएंगे आपको वो तरीका जिससे आप अपने व्हाट्सऐप को हैक होने से बचा सकते हैं.

1. WhatsApp स्क्रीन लॉक रखें

अपने व्हाट्सऐप (WhatsApp) को सिक्योर रखने का सबसे पहला स्टेप यही है कि आप इसके स्क्रीन लॉक को ऑन रखें. इससे आपका व्हाट्सऐप बिना पासवर्ड के नहीं खुलेगा. यानी किसी के लिए इसमें सेंध लगाना आसान नहीं होगा. यह ऑप्शन आपको व्हाट्सऐप पर ही सेटिंग में जाकर प्राइवेसी (Privacy) ऑप्शन में मिलेगा.

2. टू स्टेप वेरिफिकेशन

टू स्टेप वेरिफिकेशन (Two Step Verification) किसी भी अकाउंट को सिक्योर करने के लिए बेस्ट है. अगर आप इसे अपने व्हाट्सऐप (WhatsApp) अकाउंट पर भी लागू करते हैं तो आपका अकाउंट हैक होने और चैट लीक होने से बचा रहेगा. इसे ऑन करने के लिए व्हाट्सऐप (WhatsApp) की सेटिंग में जाएं और टू स्टेप वेरिफिकेशन पर क्लिक करके इसे ऑन कर लें.

3. संदिग्ध और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें

अक्सर हैकर्स (Hackers) किसी भी डिवाइस को हैक करने के लिए लिंक का ही सहारा लेते हैं. वे आपको मैसेज, व्हाट्सऐप (WhatsApp) या ईमेल (Email) पर ऐसा लिंक भेजते हैं जिसमें वायरस (Virus) होता है. उस पर क्लिक करते ही आपका फोन उनके नियंत्रण में आ जाता है. इसलिए हैकर्स से बचने के लिए जरूरी है कि आप किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें.

4. व्हाट्सऐप वेब पर लॉगिन करके न छोड़ें

आमतौर पर हम ऑफिस या घर में लैपटॉप (Laptop) पर काम के दौरान अपने व्हाट्सऐप वेब (WhatsApp Web) को लॉगिन करके छोड़ देते हैं. वेब लॉगिन से अपने आप लॉगआउट नहीं होता. ऐसे में अगर कोई दूसरा यूजर ब्राउजर पर व्हाट्सऐप वेब टाइप करेगा तो आपका अकाउंट अपने आप खुल जाएगा. इससे आपकी चैट, आपका डेटा और अन्य जानकारी उसके हाथ आ सकती है.

5. अगर स्मार्टफोन खो जाए तो अकाउंट करें बंद

अगर आपका फोन खो गया है तो फटाफट व्हाट्सऐप अकाउंट को बंद कराएं. ताकि फोन किसी और हाथ में जाए तो भी आपका व्हाट्सऐप डेटा और चैट उसके हाथ न लगे.

ये भी पढ़ें

Instagram New Feature: अब इंस्टाग्राम खुद आपसे कहेगा- 'मिलते हैं ब्रेक के बाद', Take a Break फीचर हुआ लॉन्च

Twitter New Feature: ट्विटर पर जल्द खत्म होगी शब्दों की सीमा, अब कर सगेंगे 140 वर्ड्स से ज्यादा के Tweet

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget