एक्सप्लोरर

'दौड़ता है, कूदता है और हार्ट भी बनाता है', IPL 2025 में एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहा है ये कैमरा डॉग, जानें इसके बारे में रोचक बातें

IPL 2025 में एक खास रोबोटिक कैमरा डॉग की एंट्री ने तकनीक और एंटरटेनमेंट को मिलाकर फैंस को मैदान से अनोखा 'पेट विजन' देने का नया अनुभव दिया.

IPL 2025 में इस बार कुछ अलग और मजेदार देखने को मिला है. इस बार मैदान पर खिलाड़ी ही नहीं, एक प्यारा सा रोबोटिक डॉग भी सबका ध्यान खींच रहा है. ये कोई आम डॉग नहीं है, बल्कि कैमरा से लैस एक टेक्नोलॉजी वाला खास डॉग है जो दौड़ सकता है, कूद सकता है और अपने पैरों से दिल यानी हार्टी इमोजी भी बना सकता है.

क्या है ये रोबोटिक कैमरा डॉग?

IPL के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर इसका एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें फेमस कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने इस नए कैमरा डॉग का परिचय कराया. उन्होंने इसके साथ मस्ती की, रेस लगाई और ये भी दिखाया कि ये डॉग अपने पैरों से 'दिल की इमोजी' बना सकता है.

ये रोबोट भूरे रंग की फर जैसी कोटिंग में है और इसका चेहरा कैमरा की तरह है. इसमें ऐसा कैमरा लगा है जो GoPro जैसे एक्शन कैमरा जैसा काम करता है. इसका काम है मैदान के कोनों से 'पेट विजन' देना यानी ऐसे एंगल से मैच दिखाना जो अब तक दर्शकों ने शायद ही देखा हो.


दौड़ता है, कूदता है और हार्ट भी बनाता है', IPL 2025 में एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहा है ये कैमरा डॉग, जानें इसके बारे में रोचक बातें

खिलाड़ियों से भी मिला ये डॉग

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच से पहले ये डॉग खिलाड़ियों के बीच नजर आया. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इसे देखकर खुश नजर आए, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल थोड़े कन्फ्यूज लग रहे थे. MI के गेंदबाज रीस टोपली तो तब चौंक गए जब ये डॉग अचानक अपने पिछले पैरों पर खड़ा हो गया!

LSG और CSK के मैच में भी ये शानदार रोबोट मैदान पर नजर आया. जब कैमरा महेंद्र सिंह धोनी की तरफ गया तो उन्होंने मजाक में इसे उठाकर नीचे लिटा दिया. ये नजारा देखकर फैन्स हंसी नहीं रोक पाए.


दौड़ता है, कूदता है और हार्ट भी बनाता है', IPL 2025 में एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहा है ये कैमरा डॉग, जानें इसके बारे में रोचक बातें

फैन्स से नाम सुझाने की अपील

IPL ने फैंस से अपील की है कि वे इस नए रोबोट डॉग के लिए कोई अच्छा नाम सुझाएं. इससे फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर लोग इसके लिए मजेदार और क्यूट नाम सुझा रहे हैं.

खेल प्रसारण में नई टेक्नोलॉजी का धमाका

ये रोबोटिक डॉग सिर्फ मस्ती के लिए नहीं है, बल्कि यह खेल प्रसारण की दुनिया में एक और बड़ा कदम है. आज के दौर में जैसे-जैसे कैमरा, ग्राफिक्स, बॉल ट्रैकिंग और वीडियो क्वालिटी में सुधार हो रहा है, वैसे-वैसे क्रिकेट और बाकी खेलों को देखने का मजा भी दोगुना हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपने जो शराब खरीदी वो कहीं नकली तो नहीं? अब चुटकियों में लगेगा पता, यह ऐप करेगा आपकी पूरी मदद
आपने जो शराब खरीदी वो कहीं नकली तो नहीं? अब चुटकियों में लगेगा पता, यह ऐप करेगा आपकी पूरी मदद
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget