एक्सप्लोरर

2020 में जिस Chinese App पर लगा था बैन, Reliance ने उसे फिर से किया भारत में लॉन्च, बेचेगी यह सामान

गलवान घाटी में भारतीय सेना की चीन के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद भारत सरकार ने लगभग 50 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया था. इनमें से एक अब फिर से लौट आई है और इसे रिलायंस ने रिलॉन्च किया है.

2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के बीच विवाद बढ़ गया था. तब भारत सरकार ने लगभग 50 चीनी ऐप्स को बैन किया था. इनमें से एक ऐप Shein भी थी, जो करीब 5 साल बाद अब वापस लौट आई है. अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल ने इसे भारत में फिर से लॉन्च किया है. इस बार Shein India Fast Fashion ऐप को रिलायंस रिटेल ने ही डेवलप किया है और लाइसेंसिग एग्रीमेंट के तहत इसे लॉन्च किया गया है.

रिलायंस के पास रहेगा डेटा का कंट्रोल

इस बार Shein के ऑपरेशन और डेटा का कंट्रोल रिलायंस के हाथ में रहेगा. साथ ही यूजर्स डेटा भी भारत में स्टोर किया जाएगा. आमतौर पर चीनी ऐप्स डेटा स्टोरेज को लेकर आलोचनाओं से घिरी रहती हैं. दरअसल, चीन में साइबर सुरक्षा के कड़े कानून है, जिसके चलते कंपनियों को वहां की सरकार से डेटा शेयर करना पड़ता है. इससे सर्विलांस और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे खतरे बढ़ जाता है. 

चुपचाप हुई लॉन्चिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस ने शनिवार को चुपचाप इस ऐप को फिर से लॉन्च कर दिया है. रिलायंस ने इसे लेकर खास मार्केटिंग नहीं की है और न ही अभी तक कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ कहा गया है. रिलांयस ने कुछ समय पहले अपने Ajio स्टोर पर Shein के प्रोडक्ट बेचने शुरू कर दिए थे. रिलायंस अब इस ऐप के साथ ई-कॉमर्स मार्केट में अपनी उपस्थिति मजबूत करना चाहती है. दरअसल, भारत की फास्ट फैशन मार्केट तेजी से बढ़ रही है और 2030-31 तक इसके 50 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है.

2012 में शुरू हुई थी Shein 

Shein की शुरुआत 2012 में चीन में हुई थी, लेकिन अब इसका हेडक्वार्टर सिंगापुर में है. यह वेस्टर्न और ट्रेंडी कपड़ों को कम दाम में उपलब्ध करवाने के कारण लोकप्रिय हुई थी. हालांकि, 2020 में इसे बड़ा झटका लगा, जब चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने इसे बैन कर दिया था. इसके बाद पिछले साल सरकार ने बताया था कि रिलायंस और Shein के बीच साझेदारी हुई है, जिसके तहत भारतीय वेंडर्स चीनी कंपनी को प्रोडक्ट की सप्लाई करेंगे.

ये भी पढ़ें-

रोजाना एक रुपये की एक्स्ट्रा लागत पर पाएं अनलिमिटेड 5G डेटा, वैलिडिटी भी लंबी, काम का है यह रिचार्ज प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है MySpace जिसकी होने वाली है वापसी? कभी इंटरनेट पर मचाया था धमाल
क्या है MySpace जिसकी होने वाली है वापसी? कभी इंटरनेट पर मचाया था धमाल
ChatGPT या Claude? दोनों में क्या है फर्क, जानें किसे इस्तेमाल करना आसान
ChatGPT या Claude? दोनों में क्या है फर्क, जानें किसे इस्तेमाल करना आसान
TRAI ने शुरू की नई नंबर सीरीज! ठगी वाले कॉल से बचने में मिलेगी मदद
TRAI ने शुरू की नई नंबर सीरीज! ठगी वाले कॉल से बचने में मिलेगी मदद
Xप्लेन: अगर AI कंट्रोल से बाहर हो जाए तो किसके सिर फूटेगा ठीकरा?
अगर AI कंट्रोल से बाहर हो जाए तो किसके सिर फूटेगा ठीकरा?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget