एक्सप्लोरर

Jio Space Fiber: दुर्गम इलाकों में भी हाई स्पीड मिलेगी इंटरनेट सर्विस, जियो सैटेलाइट टेक्नोलॉजी का करेगा यूज 

रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 में ‘जियो स्पेस फाइबर’ के नए टेक्नोलॉजी को पेश किया है. इससे अब दूरदराज के इलाकों में भी इंटरनेट सर्विस तेज होगी. 

Reliance Jio Space Fiber: रिलायंस जियो देश के दूरदराज के इलाकों को कनेक्टर करने के लिए जियो स्पेस फाइवर की नई टेक्नोलॉजी लेकर आ रहा है. इस टेक्नोलॉजी की मदद से गांव और दुगर्म इलाकों में भी नेटवर्क की कोई दिक्कत नहीं होगी और आपके इंटरनेट की स्पीड भी तेज हो जाएगी. 

‘Jio Space Fiber ’ सैटेलाइट बेस्ड गीगा फाइबर टेक्नोलॉजी (Satelite Based Giga Fiber Technology) लेकर आ रहा है. यह उन दुर्गम इलाकों को कनेक्ट करेगा, जहां फाइबर केबल से ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाना मुश्किल है. यह सर्विस पूरे देश में कीफायती कीमत पर दी जाएगी. जियो ने इस टेक्नोलॉजी को 27 से 29 अक्टूबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रही इंडिया मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress 2023) में पेश किया है. 

रिलायंस जियो के अध्यक्ष आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने कहा कि जियो ने भारत में लाखों घरों और व्यवसायों को पहली बार ब्रॉडबैंड इंटरनेट का अनुभव कराया है. जियो स्पेस फाइबर (Jio Space Fiber) के साथ हम अभी तक अनकनेक्टिड लाखों लोगों को कवर कर चुके हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य या फिर अन्य चीजों के लिए जियो स्पेस फाइबर यूज किया जा सकता है. यह हर जगह पर उपलब्ध होगा. 

गौरतलब है कि भारत के चार सबसे दूरस्थ स्थान जियो स्पेस फाइबर से जुड़ चुके हैं. इनमें गुजरात का गिर नेशनल पार्क, छत्तीसगढ़ का कोरबा, उड़ीसा का नबरंगपुर और असम का ओएनजीसी-जोरहाट शामिल है. जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर के बाद रिलायंस जियो के कनेक्टिविटी पोर्टफोलियो की यह तीसरी बड़ी टेक्नोलॉजी है. 

‘जियो स्पेस फाइबर’ से दूरदराज के इलाकों में ब्राडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए एसईएस कंपनी उपग्रहों का इस्तेमाल किया जाएगा. इसका मतलब है कि ‘जियो स्पेस फाइबर’ से अब कहीं भी और कभी भी मल्टी-गीगाबिट कनेक्टिविटी मिलेगी. दुर्गम इलाकों में इंटरनेट सर्विस देने के लिए ‘जियो स्पेस फाइबर’ इनोवेटिव एवं एडवांस NGSO तकनीक का यूज करेगा. 

टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट मानते हैं कि ‘जियो स्पेस फाइबर’ ग्रामीण भारत की शक्ल बदलने की ताकत रखता है. किफायती, विश्वसनीय और हाई-स्पीड इंटरनेट से जुड़ने पर सुदूर इलाकों में शिक्षा और स्वस्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें 

India Mobile Congress 2023: पीएम नरेंद्र मोदी ने 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 400 स्टार्टअप्‍स ले रहे हैं हिस्‍सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget