एक्सप्लोरर

Reels समेत ये ऐप बन सकते हैं TikTok का विकल्प, यहां से करें डाउनलोड

टिक टॉक को पिछले महीने भारत सरकार ने बैन कर दिया था. टिक टॉक को अब अमेरिका में भी बैन किया जा सकता है.

पिछले महीने भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए टिक टॉक समेत चीन के 56 ऐप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र बैन कर दिया था. भारत सरकार की राह पर चलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति भी टिक टॉक को बैन करने का एलान कर चुके हैं. टिक टॉक के दुनियाभर में करोड़ो यूजर्स हैं, इसलिए बैन की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि मार्केट में पहले से ही कुछ ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो कि यूजर्स के लिए टिक टॉक बैन की भरपाई कर सकते हैं.

Instgram

इस समय दुनियाभर में Instagram एक पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग ऐप है. इंस्टाग्राम ने हाल ही में Reels नाम का फीचर जारी किया है. Reels काफी हद तक टिक टॉक से ही प्रभावित लगता है. Reesls पर टिक टॉक की तरह छोटे वीडियो बनाए जा सकते हैं. खास बात है कि इंस्टाग्राम स्टोरी की तरह Reels के वीडियो 24 घंटे में गायब नहीं होते हैं. इतना ही नहीं Reels पर आपको वीडियो किसके साथ शेयर करना है इसका ऑप्शन भी मिलता है. आप सिर्फ फ्रेंडस की बजाए सभी के साथ अपने वीडियो को शेयर कर सकते हैं. Reels पर टिक टॉक की तरह ही वीडियो शूट करने के कई सारे फिल्टर भी मौजूद हैं.

Dubsmash

शॉर्ट वीडियो की कैटेगरी में Dubsmash सबसे पहले लॉन्च हुए ऐप्स में से एक है. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर पर फ्री में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है. Dubsmash न्यूयॉर्क बेस्ड कंपनी द्वारा बनाया गया ऐप है. Dubsmash पर यूजर्स आवाज के साथ और बिना आवाज के भी शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं. Dubsmash पर भी वीडियो बनाने के लिए कई सारे फिल्टर मौजूद हैं. इतना ही नहीं Dubsmash यूजर्स को वीडियो पर टेक्स्ट मैसेज जोड़ने का विकल्प भी देता है. Dubsmash के वीडियो को आप सीधे ही व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं.

Byte

Byte भी टिक टॉक के विकल्प के तौर पर मार्केट में मौजूद है. बाइट पर शॉर्ट वीडियो बनाने के साथ फिल्टर और टेक्स्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. बाइट एप को गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है. यह ऐप भी न्यूयॉर्क बेस्ट कंपनी द्वारा बनाया गया है. हालांकि इंडिया में बाइट को ज्यादा अच्छे रेटिंग नहीं मिले हैं.

Triller

दूसरे ऐप्स की तरह Triller पर शॉर्ट वीडियो बनाने का विकल्प ऑटो एडिटिंग एल्गोरिदम के साथ मिलता है. इस प्लेटफॉर्म पर 100 से ज्यादा फिल्टर मौजूद हैं. Triller पर यूजर्स टॉप ट्रेडिंग गानों को अपने वीडियो में म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

Whatsapp पर Fake News से हैं परेशान? निजात दिलाने के लिए आया नया फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget