एक्सप्लोरर

Redmi Writing Pad सिर्फ 599 रुपये में उपलब्ध, इससे भी कम कीमत में पहले से मौजूद हैं इस तरह के पैड

रेडमी ने खास तौर पर बच्चो के लिए अपना रेडमी पैड पेश किया है. हालांकि रेडमी की कीमत से कम कीमत में पहले से मार्केट में इस तरह के पैड मौजूद हैं.

Redmi Writing Pad: Redmi ने भारत में अपना राइटिंग पैड लॉन्च कर दिया गया है. यह एक पोर्टेबल डिजिटल नोटपैड है, जिसे कंपनी ने बेहद कम कीमत में लॉन्च किया है. इस डिजिटल नोटपैड पर आप बिना पेपर-पेन के नोट्स बना सकते हैं, अपनी दिन भर के काम की लिस्ट बना सकते हैं और क्रियेटिव चीज़े कर सकते हैं. खासियत की बात करें, तो कंपनी ने इसमें 8.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी है. इसके अलावा, यह लाइटवेट है. इसका वजन कुल 90 ग्राम का है. यह इतना हल्का है कि आप इसे कहीं भी और कभी ले जा सकते हैं. हालांकि इस तरह के पैड भारतीय बाज़ार में पहले से मौजूद हैं और इनकी कीमत भी रेडमी के पैड से कम है. आइए इस बारे में जानते हैं. 

भारत में रेडमी राइटिंग पैड की कीमत

अगर कीमत की बात करें, तो Redmi Writing Pad की कीमत भारतीय मार्केट में महज 599 रुपये है. इसे आप Xiaomi India की वेबसाइट से परचेज कर सकते हैं. हालांकि, इसमें ज्यादा कलर ऑप्शन नहीं मिले हैं. यह केवल ब्लैक कलर में पेश किया गया है.

Redmi Writing Pad Specifications

रेडमी राइटिंग पैड में 8.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है. डिस्प्ले को लेकर शाओमी ने दावा किया है कि इस पैड को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी आंखों पर किसी तरह का जोर नहीं पड़ेगा. इस पैड के साथ पेन दिया गया है, जिससे यूजर्स पैड पर अलग-अलग स्ट्रोक साइज में कुछ भी लिख व ड्रॉ कर सकते हैं. यह पोर्टेबल पैड काफी हल्का है. इसका वजन कुल 90 ग्राम है, जिसे आप अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं.

पैड के बॉटम बेजल में एक बटन मिलता है, जिसे टैप करके यूजर्स पैड पर लिखा कॉन्टेंट व बनाया डूडल मिटा सकते हैं और पैड को नेक्स्ट क्रिएटिविटी के लिए बिल्कुल खाली कर रेडी कर सकते हैं. इसके अलावा, बॉटम में एक लॉक स्विच भी मिलता है, जिसे ऑन करके यूजर्स पैड को लॉक कर सकते हैं. पैड की बैटरी लाइफ की बात करें, तो सिंगल रिप्लेसेबल बैटरी के साथ Redmi Writing Pad पर आप 20,000 पेज लिख सकते हैं.

इस एज ग्रुप के लिए है यह पैड

खास तौर पर यह डिजिटल पैड छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. इसका इस्तेमाल 6 साल या इससे ऊपर के बच्चे कर सकते हैं. अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं तो आप उन्हें यह पैड दे सकते हैं. यह उनको क्रिएटिव बनाने का काम करेगा.

अमेजन पर उपलब्ध है कम कीमत में रेडमी जैसे पैड

Redmi Writing Pad जैसा ही एक ऑप्शन ऐमेजॉन पर पहले से लिस्टेड है. इसे आप 225 रुपये में खरीद सकते हैं. इस प्रोडक्ट का नाम है Storio Kids Toys LCD Writing Tablet. इसमें आपको 8.5-inch की डिस्प्ले मिलेगी. मामूली सा दिखने वाला ये प्रोडक्ट आपके बच्चों को बहुत पसंद आ सकता है. इसमें वन टच इरेज बटन भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप सिर्फ एक बटन पर क्लिक करके लिखे हुए कंटेंट को डिलीट कर सकते हैं. इसके साथ ही, आप फ्लिपकार्ट या अमेजन पर LCD Writing Tablet सर्च कर अन्य ब्रांड्स के राइटिंग पैड भी सर्च कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें -

WhatsApp New Update: अब ग्रुप में एड किए जा सकते हैं 512 की जगह 1024 मेंबर

OPPO Reno 9 सीरीज के लॉन्च के पहले ही इसके फीचर्स की जानकारी लीक, जानें बैटरी से लेकर कैमरा तक सभी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Claude Message Threads : बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर
बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर
इस दिवाली घर लाएं नया मोबाइल, हर बजट के लिए फोन ऑफर
इस दिवाली घर लाएं नया मोबाइल, हर बजट के लिए फोन ऑफर
Excitel Diwali Offer : ब्रॉडबैंड यूजर्स को दिवाली गिफ्ट, 3 महीने तक फ्री मिलेगा इंटरनेट
ब्रॉडबैंड यूजर्स को दिवाली गिफ्ट, 3 महीने तक फ्री मिलेगा इंटरनेट

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget