एक्सप्लोरर

Redmi Note 9T 5G स्मार्टफोन लॉन्च, मिड रेंज के 5G स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

शाओमी ने अपना Redmi Note 9T 5G और Redmi 9T स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. मिड बजट सेगमेंट में ये काफी शानदार स्मार्टफोन हैं हालांकि रियमी और ओप्पो के स्मार्टफोन्स से दोनों फोन का कड़ा मुकाबला होगा.

शाओमी ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi Note 9T और Redmi 9T की ग्लोबल लॉन्चिंग कर दी है. मिड रेंज के स्मार्टफोन्स के बढ़ते मार्केट में रेडमी ने अपने Note 9T 5G को लॉन्च किया है. ये फोन Redmi Note 9 5G का अपडेट वर्जन है. वहीं Redmi 9T को Redmi Note 9 4G में थोड़ा बदलाव कर लॉन्च किया गया है. इस फोन को नवंबर में लॉन्च किया गया था. वहीं भारत में दिसंबर 2020 में Redmi 9 Power को लॉन्च किया गया था. आइये जानते हैं इस फोन के फीचर्स कितने खास हैं और मार्केट में कौन से फोन से इसे टक्कर मिलेगी. Redmi Note 9T के स्पेसिफिकेशन और कीमत- इस फोन में आपको डुअल नैनो सिम का सपोर्ट मिलता है ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 12 पर काम करता है इसमें 6.53-इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. 48MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा और 13MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया है. फोन की इंटरनल मेमोरी 128GB तक है, आप कार्ड से इसे 256GB तक बढ़ा सकते है. 5,000mAh की बैटरी और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. अगर Redmi Note 9T की कीमत की बात करें तो 4GB + 64GB वेरिएंट आपको करीब 20,500 रुपये और  4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 24,100 रुपये होगी. फोन में दो कलर- नाइटफाल ब्लैक और डेब्रेक पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. Redmi 9T के स्पेसिफिकेशन और कीमत- ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 12 पर काम करता है फोन में 6.53-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले दिया है. 6GB रैम और ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है. फोन के रियर क्वॉड कैमरा सेटपअप है, जिसमें 48MP का  प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा और 8MP का कैमरा फ्रंट में दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है, आप इसके कार्ड से 512GB तक बढ़ा सकते हैं. फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. अगर कीमत की बात करें तो 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत करीब 14,300 रुपये, 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत करीब 17,000 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट वाले फोन की कीमत करीब 17,900 रुपये है. आपको इसमें कार्बन ग्रे, ट्विलाइट ब्लू, सनराइज ऑरेंज और ओशियन ग्रीन कलर्स मिलेंगे. मिड रेंज के 5G स्मार्टफोन्स की बात करें तो Realme V15 5G और OPPO Reno5 Pro 5G  जैसे फोन से इसका मुकाबला हो सकता है. Realme V15 5G के स्पेसिफिकेशन्स- इस फोन में 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.4-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है. आपको फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा. फोन में MediaTek Dimensity 800U का प्रोसेसर है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड एंगल, 2MP मैक्रो कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में आपको 4,310mAh की बैटरी मिलेगी. जिसमें 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI पर काम करता है. फोन की कीमत करीब 17,000 से शुरु होती है. OPPO Reno5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स- फिलहाल ये फोन चीन में लॉन्च हो चुका है. फोन में 6.55-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 1000+ का प्रोसेसर है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड ColorOS पर काम करता है. फोन में 4,350mAh की बैटरी मिलती है, जो 65W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट लेंस कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. चीन में इसकी कीमत RMB 3,399 यानि करीब 38,300 रुपये है. ये भी पढ़ें Nokia 5.3 के दाम में हुई इतने रुपये की कटौती, कीमत के मामले में इस फोन से है टक्कर जल्द लॉन्च होगी Samsung Galaxy S21 सीरीज, प्री-बुकिंग पर फ्री मिल रहे ये गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स

वीडियोज

Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal
Delhi Building Collapse: पीजी में'मौत का एग्रीमेंट'.. जवाबदेही कब ?।Janhit With Chitra Tripathi
Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
हल्द्वानी मंच शुद्धीकरण मामले में कांग्रेस को झटका, याचिका खारिज
हल्द्वानी मंच शुद्धीकरण मामले में कांग्रेस को झटका, याचिका खारिज
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget