एक्सप्लोरर

Redmi Note 12 5G की आज पहली सेल, सस्ते में इस तरह खरीद पाएंंगे

शाओमी के सब ब्रांड रेडमी ने हाल ही में 3 स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किए थे जिनकी सेल आज से शुरू हो गई है. इन स्मार्टफोन पर कुछ खास ऑफर दिया जा रहा है. जानिए इस बारे में.

Redmi Note 12 5G: नए साल पर शाओमी ने 5 जनवरी को भारत में अपनी रेडमी नोट 12 सीरीज से पर्दा उठाया था और 3 स्मार्टफोन इस सीरीज के तहत बाजार में पेश किए थे. इसमें रेडमी नोट 12 5जी, रेडमी नोट 12 प्रो 5G और रेडमी नोट 12 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन शामिल था. अच्छी खबर ये है कि आज से इन स्मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है. यानी आज से आप इन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट और रेडमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद पाएंगे. खास बात ये है कि इन स्मार्टफोन पर आपको ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जिसके तहत आप इन्हें सस्ते में खरीद सकते हैं.

रेडमी ने रेडमी नोट 12 5G को 15,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर, रेडमी नोट 12 प्रो 5G को 20,999 रुपये पर और रेडमी नोट 12 प्लस 5G को 25,999 रुपये की कीमत पर पेश किया था. इसी दाम पर आप इन स्मार्टफोन्स को खरीद सकते हैं.

 खास ऑफर

रेडमी नोट 12 5G के तीनो ही स्मार्टफोन को आप mi.com, अमेज़न और mi-store से खरीद सकते हैं. इन स्मार्टफोन को अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको डिस्काउंट मिलेगा. रेडमी नोट 12 5G पर आप 1,500 रुपये जबकि रेडमी नोट 12 प्रो और नोट 12 प्रो प्लस पर 3,000 रुपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं. वहीं, अगर आपके पास पहले से शाओमी, एमआई या रेडमी का स्मार्टफोन है तो आप एक्सचेंज के तहत 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं.

कीमत

रेडमी नोट 12 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया था जिसमें पहला 4 /128GB और दूसरा 6/128GB है. कीमत की बात करें तो रेडमी नोट 12 5G के 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है जबकि 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है.

रेडमी नोट 12 प्रो 5G को कंपनी ने 3 स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया था. इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है जबकि 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है और 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है.

रेडमी नोट 12 प्रो प्लस 5G की बात करें तो कंपनी ने इसे दो स्टोरेज ऑप्शन में लांच किया था जिसमें 8GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है जबकि 12GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है.

रेडमी नोट 12 की स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 12 में ग्राहकों को 6.6 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. मोबाइल फोन स्नैपड्रैगन 4trh जेनरेशन 1 चिपसेट द्वारा संचालित है जबकि रेडमी नोट 12 प्रो और 12 प्रो प्लस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट द्वारा संचालित है. रेडमी के तीनो ही स्माटफोन MIUI 13 आउट ऑफ थे बॉक्स पर काम करते हैं.

इन स्मार्टफोन पर भी मिल रहा शानदार ऑफर

रेडमी नोट 12 सीरीज के अलावा आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न से वनप्लस नॉर्ड 2T 5g, रेडमी 11 प्राइम 5G, रियल मी नारजो 50 प्राइम, वनप्लस 10T 5G आदि स्मार्टफोन को भी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं. इन स्मार्टफोन की एमआरपी पर आप 2 से 3,000 रुपये की बचत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Designing के लिए बेस्ट हैं ये लैपटॉप, ये खासियत और कमियां जानकर आसानी से कर पाएंगे सेलेक्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget