एक्सप्लोरर

Mi Smartphone: Redmi के 4GB रैम वाले फोन को 599 रुपये में खरीदने का ऑफर, जानिए कहां से और कैसे

Redmi Smartphone Offer: फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और बजट बहुत ही कम हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे सस्ते में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर सेल चल रही है और इसमें स्मार्टफोन्स पर तरह तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं. तो हम आपको बताते हैं कि आप Redmi के फोन को कैसे केवल 599 रुपये में खरीद सकते हैं.

रैम और डिस्प्ले

सबसे पहले बात करते हैं उस फोन के फीचर्स की जिसे आप खरीदने जा रहे हैं. इस फोन में 4GB की रैम दी गई है. इसके साथ ही इसमें 64GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है. इस फोन में 6.53 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी. यह फोन मीडियाटेक हिलियो G25 प्रोसेसर पर काम करता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है. इसके अलावा फोन में मैमोरी कार्ड के लिए अलग से स्लॉट दिया गया है. मतलब दोनों सिम और मैमोरी कार्ड को एक साथ फोन में लगाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Big Battery Smartphone: 7000 mAH की बैटरी के साथ आते हैं ये स्मार्टफोन, 128GB तक की इंटरनल मैमोरी जैसे फीचर

बैटरी और कैमरा

फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल  का कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन गूगल के एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 पर काम करता है. यह फोन 4जी, वोल्ट नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है. फोन में वाई फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm जैक जैसे फीचर भी दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Samsung Price Cut: सैमसंग के इस फोन की कीमत में 50,000 रुपये की कटौती, ये है नई कीमत और ऑफर

कीमत और ऑफर
फोन की फ्लिपकार्ट पर कीमत 8,499 रुपये है. इस फोन पर कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं. इस फोन को फ्लिपकार्ट से SBI के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा, इसके अलावा इसके साथ गूगल नेस्ट मिनी खरीदने पर केवल 1499 रुपये देने होंगे. इस फोन पर 7900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. मतलब अगर आप इस फोन को अपना पुराना फोन देकर खरीदते हैं और आपको अपने पुराने फोन की कीमत 7900 मिल जाती है तो आप इस फोन को केवल 599 रुपये में खरीद पाएंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget