एक्सप्लोरर

Realme Narzo 70 और Narzo 70x 5G भारत में हुए लॉन्च, मिलेंगे एयर जेश्चर और रेन वाटर टच फीचर्स

Realme Narzo 70 5G Series: रियलमी नार्ज़ो ने भारत में दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. आइए हम आपको इन दोनों फोन्स के बारे में बताते हैं.

Realme Narzo 70 5G: रियलमी ने आज भारत में अपने दो नए फोन लॉन्च किए हैं. ये दोनों फोन रियलमी के नार्ज़ो लाइनअप का हिस्सा है. इनके नाम Realme Narzo 70 5G और Realme Narzo 70x 5G है. इस फोन में रेन वाटर टच, एयर जेश्चर और डॉल्बी स्पीकर्स समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

रियलमी ने लॉन्च किए दो फोन

Realme Narzo 70 5G में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन दी है. इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है. इस फोन के पिछले हिस्से पर तीन कैमरा और एक एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है. इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दी गई है, जो वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ आता है.

Realme NARZO 70x की बात करें तो इस फोन की खास बात 5000mAh बैटरी दी गई है, जिसके साथ यूज़र्स को 45W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 0 से 50% चार्ज होने में 25 मिनट का टाइम लेता है. इस फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है.

Realme Narzo 70x 5G की कीमत

इस फोन का पहला वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है, लेकिन इस पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसकी वजह से फोन की कीमत 10,999 रुपये रह जाएगी.

इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 13,499 रुपये है, लेकिन इस पर 1500 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसकी वजह से फोन की कीमत 11,999 रुपये रह जाएगी.

इन दोनों फोन की अर्ली बर्ड सेल आज शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच में अमेज़न इंडिया के प्लेटफॉर्म आयोजित की जाएगी.

Realme Narzo 70 5G की कीमत

इस फोन का पहला वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है, लेकिन इस पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसकी वजह से फोन की कीमत 14,999 रुपये रह जाएगी.

इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है, लेकिन इस पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसकी वजह से फोन की कीमत 15,999 रुपये रह जाएगी.

इस फोन की अर्ली बर्ड सेल 25 अप्रैल यानी कल दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच में अमेज़न इंडिया के प्लेटफॉर्म आयोजित की जाएगी.

Realme 70 5G के स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन के पिछले हिस्से पर 50MP के एआई कैमरा के साथ 2MP का पोरट्रेट कैमरा सेंसर दिया गया है. इस फोन के अगले हिस्से में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

यह फोन 3डी फिंगरप्रिंट सेंसर, एयर जेश्चर, रेन वाटर टच समेत कई खास फीचर्स के साथ आता है. कंपनी ने इस फोन को स्काई ब्लू और ओलिव ग्रीन कलर के ऑप्शन में लॉन्च किया है.

Realme 70x 5G के स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन में 6.72 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो एचडी प्लस रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.

यह फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 ओएस पर रन करता है. इस फोन में पानी और धूल से बचने के लिए IP54 टेक्नोलॉजी दी गई है.

यह भी पढ़ें:

Jio ने रचा इतिहास, चाइना मोबाइल को पीछे छोड़ बनी दुनिया की नंबर-1 कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन पेमेंट किया, लेकिन सामान कभी डिलीवर ही नहीं हुआ! तेजी से बढ़ रहे हैं साइबर फ्रॉड के तरीके, जानें कैसे रहें सुरक्षित
ऑनलाइन पेमेंट किया, लेकिन सामान कभी डिलीवर ही नहीं हुआ! तेजी से बढ़ रहे हैं साइबर फ्रॉड के तरीके, जानें कैसे रहें सुरक्षित
Coding Apps For Kids: यूट्यूब पर फालतू कार्टून छुड़वाने वाले 5 सीक्रेट ऐप, जो खेल-खेल में सिखा देंगे कोडिंग और साइंस
यूट्यूब पर फालतू कार्टून छुड़वाने वाले 5 सीक्रेट ऐप, जो खेल-खेल में सिखा देंगे कोडिंग और साइंस
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
चीन की छतों से हो रही बारिश! इस नई Cooling Technology से सबको कर दिया हैरान
चीन की छतों से हो रही बारिश! इस नई Cooling Technology से सबको कर दिया हैरान

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget