एक्सप्लोरर

Realme ने Narzo सीरीज के तहत पेश किए तीन धमाकेदार स्मार्टफोन, इस फोन से होगा मुकाबला

कस्टमर्स तीनों डिवाइस रियलमी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट डॉट कॉम और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं. ये तीनों स्मार्टफोन बेस्ट-इन-क्लास सेगमेंट गेमिंग प्रोसेसर और ट्रेंड-सेटिंग डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं.

यंगस्टर्स को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने सोमवार को अपने Narzo सीरीज के तहत भारत में तीन स्मार्टफोन Realme Narzo 20, Realme Narzo 20 Pro और Realme Narzo 20A लॉन्च किए. इन स्मार्टफोन्स की विशेषता यह है कि इन्हें लेटेस्ट प्रोसेसर, फास्ट चार्जिग और बड़ी बैटरी से लैस किया गया है.

इस सीरीज में नारजो 20 प्रो भी है, जिसमें पावरफुल 65वॉट चार्जिग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जबकि नारजो 20 में गेमिंग हार्डवेयर लगा है. इसी तरह इस सीरीज के तहत सस्ता नारजो 20ए भी लॉन्च किया गया है.

Narzo 20 Pro 6.5 इंच स्क्रीन वाले नारजो 20 प्रो में मेडियाटेक हेलियो जी95 प्रोसेसर लगा है और इसमें 48एमपी एआई क्वॉड कैमरा सेटअप, 90हट्ज स्मूथ डिस्प्ले और 4500एमएएच की बैटरी लगी है. यह फोन 6जीबी-64जीबी और 8जीबी-128जीबी वेरिएंट्स में है और इनकी कीमत क्रमश: 14,999 और 16,999 रुपये हैं. यह फोन 25 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Narzo 20 इसी तरह, नारजो 20 में मेडियाटेक हेलियो जी95 प्रोसेसर लगा है और इसमें 48एमपी एआई ट्रिपल कैमरा सेटअप और 18 वॉट क्विक चार्जिग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है.यह फोन 4जीबी-64जीबी और 4जीबी-128जीबी वेरिएंट्स में है और इनकी कीमत क्रमश: 10,999 और 11,999 रुपये हैं. यह फोन 28 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Narzo 20A इस सीरीज का सबसे सस्ता नारजो 20ए में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर लगा है और साथ ही इसमें 5000एमएएच की बैटरी है. साथ ही इसमें 12एमपी का ट्रिपल एआई कैमरा है.यह फोन 3जीबी-32जीबी और 4जीबी-64जीबी वेरिएंट्स में है और इनकी कीमत क्रमश: 8499 और 9499रुपये हैं. यह फोन 30 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Vivo U10 से होगा मुकाबला Realme Narzo के इन स्मार्टफोन्स का मुकाबला Vivo U10 से हो सकता है. इसमें 3 GB RAM+32 GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है, और इस वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है. इस फोन में 6.35 इंच का HD+ डिस्प्ले लगा है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 665 AIE प्रोसेसर दिया है. खास बात यह है कि इसमें 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 mAh की बैटरी लगी है.

WhatsApp को मिलने वाला है मल्टी डिवाइस लॉगइन फीचर, जानिए कैसे करेगा काम गूगल पे-वीजा ने मिलाया हाथ, कार्ड बेस्ड पेमेंट पर स्वाइप किए बिना यूजर्स कर पाएंगे पेमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget