एक्सप्लोरर

बजट सेगमेंट में Realme ने लॉन्च किया C11 स्मार्टफोन, महज 7,499 रुपये में मिलेंगी ये खूबियां

भारत में एंट्री लेवल सेगमेंट में Realme C11 लॉन्च हो चुका है जोकि रेडमी को चुनौती देगा. इस फोन का मुकाबला रेडमी के हाल ही में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन से होगा.

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने बजट सेगमेंट पर फोकस करते हुए अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है. इस फोन में दो कलर ऑप्शन आपको मिलेंगे. आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया है इस फोन में.

 Realme C11की कीमत

नए Realme C11 में रिच ग्रीन और रिच ग्रे कलर ऑप्शन दिए गये हैं. यह फोन एक ही  वेरियंट में मिलेगा जोकि 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा.कीमत की बात करें तो इस वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये रखी है. इस फोन की बिक्री 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे रियलमी की वेबसाइट और फ्लिकार्ट पर होगी.

Realme C11 का डिस्प्ले और प्रोसेसर

Realme के नए C11 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले लगा है, इसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है. यह एक बेसिक प्रोसेसर है जोकि बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन में देखने को मिलता है. पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है. माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से फोन की इंटरनल स्टोरेज को 256GB  तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, VoLTE, Wi-fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS , 3.5mm हेडफोन जैक औए माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. खास बातयह है कि यह फोन रिवर्च चार्जिंग को सपोर्ट करता है, यानी आप इस फोन से दूसरे फोन को भी चार्ज कर सक्टर हैं.

Realme C11 का कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिनमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी का कैमरा दिया है. बेसिक फोटोग्राफी के लिए यह एक अच्छा फोन साबित हो सकता है.

Redmi 8A Dual से होगा मुकाबला

Realme C11 का मुकाबला Redmi 8A Dual से होगा. इस फोन में Snapdragon 439 प्रोसेसर है और 6.22 इंच का डिस्प्ले है. इसमें यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 GB तक बढ़ा सकते हैं.फोन में रियर पैनल पर 2 कैमरा हैं. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जबकि 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. वहीं 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इसके साथ है. फोन में 5000 MAH की जबरदस्त बैटरी है. इस फोन की कीमत 7,499 (2GB + 32 GB)रुपये  है.

यह भी पढ़ें

5000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये दमदार स्मार्टफोन, जानें कीमत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget