एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani ने रतन टाटा के निधन पर जताया गहरा दुख, कहा- 'खो दिया एक प्रिय मित्र'

Ratan Tata Death News: मुकेश अंबानी ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा, "आज का दिन भारत के लिए बहुत दुखद है." उन्होंने आगे कहा कि, "मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है."

Ratan Tata Died: 9 अक्टूबर 2024, बुधवार की रात को मुंबई के एक अस्पताल में रतन टाटा का निधन हो गया, जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. उनका निधन 86 वर्ष की उम्र में हुआ. उनके निधन से हर किसी को गहरा दुख हुआ है.

टेक वर्ल्ड के बड़े बिजनेसमैन और रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने अपने प्रिय मित्र को खोने पर भावुक बयान जारी किया है. उन्होंने रतन टाटा के साथ अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक बातचीत का जिक्र किया और उनके योगदान की तारीफ की.

मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने अपने बयान में कहा, "आज का दिन भारत के लिए बहुत दुखद है. रतन टाटा का निधन केवल Tata Group के लिए ही नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है. व्यक्तिगत स्तर पर, रतन टाटा के निधन ने मुझे अत्यधिक दुखी कर दिया है क्योंकि मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है. उनके साथ हर बार बातचीत ने मुझे प्रेरित और उत्साहित किया और उनके महान चरित्र और महान मानव मूल्यों के प्रति मेरा सम्मान बढ़ाया. रतन टाटा एक दूरदर्शी उद्योगपति और समाजसेवी थे, जिन्होंने हमेशा समाज के बड़े भले के लिए काम किया."

उन्होंने आगे कहा, "रतन टाटा के निधन के साथ, भारत ने अपने सबसे प्रसिद्ध और दयालु बेटों में से एक को खो दिया है. रतन टाटा ने भारत को दुनिया में पहुंचाया और दुनिया की बेहतरीन चीजें भारत में लाईं. उन्होंने Tata Group को संस्थागत रूप दिया और 1991 में चेयरमैन बनने के बाद से इसे 70 गुना बढ़ाया. Reliance, नीता और अंबानी परिवार की ओर से, मैं Tata परिवार और पूरे Tata Group के दुखी सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. रतन, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे. ओम शांति."

ऑनलाइन ट्रेंड कर रहे रतन टाटा

रतन टाटा के निधन की दुखद खबर ने लोगों को उनके बारे में अधिक जानने के लिए गूगल पर खोजने को मजबूर कर दिया है. वह एक दूरदर्शी उद्योगपति थे, जिन्होंने समाज के कल्याण के लिए भी अपना जीवन समर्पित किया. उनका नाम अब ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा है और उनके योगदान और समाजसेवा को लोग याद कर रहे हैं.

रतन टाटा ने भारत और दुनिया की टेक्नोलॉजी में भी कई बड़े योगदान दिए. यही कारण है कि आज अमेरिका में रहने वाले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से लेकर भारत में रहने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी तक, सब उन्हें याद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Ratan Tata: रतन टाटा के निधन पर Google CEO सुंदर पिचाई ने जताया शोक, याद आई आखिरी मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget