एक्सप्लोरर

Zangi ऐप के वीडियो से 800 किलोमीटर दूर आतंकियों के पास पहुंची पुलिस, ऐसी Apps को क्यों यूज करते हैं अपराधी?

आतंकी हमले की जांच के दौरान पुलिस ने जंगी ऐप के वीडियो से आतंकियों का पीछा कर उन्हें उत्तर प्रदेश में मार गिराया. जंगी जैसी ऐप अपराधियों इसलिए यूज करते हैं क्योंकि वे डेटा स्टोर नहीं करतीं.

18 दिसंबर की रात को तीन आतंकी पंजाब में एक पुलिस चौकी पर हमला कर फरार हुए थे. इनकी जांच में जुटी पुलिस को Zangi (जंगी) ऐप से एक वीडियो हाथ लगा. वीडियो की मदद से पुलिस 800 किलोमीटर तक इनका पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के पीलीभीत आ पहुंची. यहां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया. अपराधी और नशा तस्कर लंबे समय से अपनी बातचीत के लिए इस ऐप को यूज कर रहे हैं.

जंगी ऐप क्यों यूज कर रहे अपराधी?

दरअसल, जंगी जैसी ऐप्स पर हो रही बातचीत किसी सेंट्रलाइज्ड सर्वर पर स्टोर नहीं होती. इसकी वजह से जांच एजेंसियों के लिए किसी आपराधिक मामलों में मैसेज को रिट्रीव या हासिल करना मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा ऐसी ऐप्स पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए मोबाइल नंबर या ईमेल आदि की भी जरूरत नहीं होती. यहां सिर्फ यूजर नेम और पासवर्ड से काम चल जाता है. इसके बाद यूजर्स को 10 अंकों का नंबर मिलता है, जिसकी मदद से वह IP के जरिये अपनी तरह के दूसरे ऐप यूजर्स से कॉन्टैक्ट कर लेता है. इससे ये सर्विलांस की नजर में भी नहीं आते.

कोई डाटा नहीं होता स्टोर

इन ऐप्स पर यूजर का कोई डाटा स्टोर नहीं होता. पढ़ने के बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाता है. इसलिए अगर कोई अपराधी पकड़ा भी जाए तो उसके कॉन्टैक्ट और उसकी बातचीत का कोई सबूत नहीं मिलता. ऐसे में जांच एजेंसियों को कोर्ट में अपराध साबित करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. 

भारत में बैन है जंगी ऐप

देश में लंबे समय से ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें नशा तस्कर, आतंकवादी और अपराधी बातचीत के लिए जंगी जैसी और इस जैसी कई ऐप्स यूज कर रहे हैं. जांच एजेंसियों की तरफ से इनपुट मिलने के बाद सरकार ने पिछले साल मई में जंगी समेत 14 ऐप्स पर बैन लगा दिया था. सरकार ने इसके पीछे सुरक्षा चिंताओं को कारण बताया था.

ये भी पढ़ें-

iPhone और Samsung के महंगे फोन्स में भी नहीं मिलते चाइनीज फोन के ये फीचर्स, बढ़ने लगी डिमांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जरूर कर लें ये तीन काम, कम पैसे में खरीद पाएंगे पसंद का सामान
ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जरूर कर लें ये तीन काम, कम पैसे में खरीद पाएंगे पसंद का सामान
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
एआई का एक और खतरा आया सामने, इंसान की मदद लिए बिना एआई एजेंट ने पहली बार कर दिया यह कांड
एआई का एक और खतरा आया सामने, इंसान की मदद लिए बिना एआई एजेंट ने पहली बार कर दिया यह कांड
नहीं पड़ेगी नए फोन की जरूरत! इन 5 एंड्रॉयड Phones में सबसे लंबे समय तक मिलता है सॉफ्टवेयर अपडेट
नहीं पड़ेगी नए फोन की जरूरत! इन 5 एंड्रॉयड Phones में सबसे लंबे समय तक मिलता है सॉफ्टवेयर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल

Embed widget