एक्सप्लोरर

शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ पोको X3, भारत में इन 8 स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

पोको ने अपना स्मार्टफोन Poco X3 लॉन्च कर दिया है. फोन में आपको शानदार फीचर्स के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. ये फोन पहली बार 29 सिंतबर को 12pm पर फ्लिपकार्ट पर सेल में मिलेगा.

स्मार्टफोन कंपनी पोको की ओर आज नए फोन पोको X3 की वर्चुअल लॉन्चिंग की गई. कंपनी की ओर से सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लॉन्चिंग का इवेंट आयोजित किया गया था. पोको X2  को मिली सफलता के बाद अब कंपनी ने पोको X3 लॉन्च किया है. नए पोको X3 को रैम और स्टोरेज के तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. आपको शानदार दो कलर शेड कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे कवर में ये फोन मिलेगा.

पोको X3 के वैरिएंट और कीमत

कंपनी की ओर से तीन वैरिएंट लॉन्च किए गए हैं. जिसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है. वहीं 6 जीबी रैम और  128 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 18,499 रुपये है. तीसरा टॉप वैरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है कंपनी की ओर से इसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. फोन को अभी आप 29 सिंतबर, दोपहर 12 बजे सेल में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं.

 पोको X3 के स्पेसिफिकेशन

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 67-इंच फुल HD+ डिस्प्ले आपको मिलेगा. स्क्रीन की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर के साथ 8GB तक LPDDR4X रैम दी है. गेमिंग के लिए इसमें एड्रेनो 618 जीपीयू दिया गया है. आप इस फोन में डुअल-नैनो सिम इस्तेमाल कर पाएंगे. फोन में 128GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है. जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में 6,000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

पोको X3 का कैमरा

पोको X3 में आपको क्वाड-रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. फोन में 64-मेगापिक्सल Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर f/1.73 लेंस, 13-मेगापिक्सल 119-डिग्री वाइड-एंगल f/2.2 लेंस, 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर f/2.4 लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर f/2.4 लेंस दिया है. सेल्फी के लिए इसमें 20-मेगापिक्सल सेंसर f/2.2 लेंस दिया है, जो पंच होल डिस्प्ले में फिक्स किया गया है. यानि सेल्फी के लिहाज से ये फोन काफी शानदार है.

 इन स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

पोको X3 के जैसे स्पेसिफिकेशन वाले कई स्मार्टफोन इन दिनों मार्केट में है. ऐसे में कई कंपनियां अपने शानदार फोन से पोको X3 को कॉम्पटीशन दे सकती हैं. पोको X3 को मार्केट में वीवो Y50, ओप्पो K1, सैमसंग गैलेक्सी A21s, सैमसंग गैलेक्सी M40, टेक्नो कैमन 15 प्रो, रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी नोट 9 और नोकिया 5.3 एंड्रॉयड वन जैसे स्मार्टफोन से कॉम्पटीशन मिल सकता है. ये सभी फोन 16 से 17 हजार के बीच में आपको मिल जाएंगे. हालांकि पोको X2 को मिली सफलता के बाद कंपनी अब पोको X3 की सफलता की उम्मीद कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget