एक्सप्लोरर

Google Pixel 10a vs Pixel 9a: नए फोन में क्या-क्या अपग्रेड्स और दोनों में से कौन-सा खरीदना बेहतर? यहां जानें सब कुछ

Google ने Pixel 9a के सक्सेसर के तौर पर Pixel 10a को लॉन्च कर दिया है. इसमें पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा पीक ब्राइटनेस और बड़ी बैटरी मिलेगी, लेकिन कीमत का अंतर भी काफी है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom

Google ने आखिरकार अपने Pixel 10a को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह लेटेस्ट फोन मार्केट में पहले से मौजूद Google Pixel 9a का सक्सेसर है. पिक्सल के A-सीरीज वाले फोन किफायती होते हैं, लेकिन इनके फीचर्स फ्लैगशिप लेवल के होते हैं. नया फोन लॉन्च होने के बावजूद Pixel 9a मार्केट में मौजूद और इसकी कीमत में भी बड़ी कटौती हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पुराने के मुकाबले नए फोन में क्या-क्या अपग्रेड हुआ है और दोनों में से किसने खरीदना फायदे का सौदा है.

पहले देखें स्पेसिफिकेशंस

Google Pixel 10a- यह फोन 6.3 इंच के Actua डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसमें गूगल का Tensor G4 प्रोसेसर लगा हुआ है और यह डस्ट और वाटर रजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ आया है. इसके रियर में 48MP+13MP का डुअल कैमरा सेटअप लगा हुआ है, जो कैमरा कोच जैसे एआई फीचर के साथ आया है. Pixel 10a में गूगल ने A-सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी दी है, जिसकी कैपेसिटी 5100mAH है.

Pixel 9a- इस फोन की बात करें तो यह इसमें 6.3 इंच का pOLED डिस्प्ले लगा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. यह भी Tensor G4 चिपसेट और कई बिल्ट-इन एआई फीचर्स के साथ आता है. इसके भी रियर में 48MP का प्राइमरी और 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर लगा हुआ है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा है. इसमें 5000mAh का बैटरी पैक दिया गया है. इस तरह देखा जाए तो कंपनी ने डिस्प्ले और बैटरी के मामले में नए फोन को अपग्रेड किया है.

कीमत में कितना अंतर?

Pixel 9a को भारत में 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन कुछ दिन पहले ही गूगल ने इसकी कीमत 10,000 रुपये कम कर दी थी, जिसके बाद अब यह 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. वहीं Pixel 10a की कीमत भी 49,999 रुपये रखी गई है. इस पर कंपनी 3,000 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रही है.

कौन-सा फोन खरीदना है फायदे का सौदा?

दोनों ही फोन के अधिकतर फीचर्स सेम है. Google Pixel 10a में आपको बेहतर पीक ब्राइटनेस, बड़ी बैटरी और नए कलर ऑप्शन मिल जाएंगे, लेकिन इसका प्रोसेसर Google Pixel 9a वाला ही है. ऐसे में अगर आप वैल्यू फॉर मनी देख रहे हैं तो Google Pixel 9a के साथ जाना एक बेहतर च्वॉइस हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

लॉन्च होते ही फोन खरीदने की न करें गलती, जरा-सा इंतजार बचा सकता है हजारों रुपये, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस
Advertisement

वीडियोज

War Tension का असर: Gold-Silver बनेंगे Superhit Investment?| Paisa Live
Bollywood News: कंगना रनौत की पर्सनल लाइफ पर फिर उठे सवाल
Tum se Tum Tak:😮Aryavardhan की नई चाल, खेल-खेल में ससुर जी का दिल जीतने की तैयारी (01-03-2026)
US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लीक हुई खामेनेई की लोकेशन? US-इजरायल ने टाइमिंग से पहले ही ईरान पर क्यों किया अटैक? जानें प्लानिंग की इनसाइड स्टोरी
कैसे लीक हुई खामेनेई की लोकेशन? US-इजरायल ने टाइमिंग से पहले ही ईरान पर क्यों किया अटैक?
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के जीत से ज्यादा हारने के चांस, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के जीत से ज्यादा हारने के चांस, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'शहरों पर बमबारी, नागरिकों की हत्या...', ममदानी ने ईरान पर अमेरिकी हमलों को लेकर क्या कहा?
'शहरों पर बमबारी, नागरिकों की हत्या...', ममदानी ने ईरान पर अमेरिकी हमलों को लेकर क्या कहा?
जब ईरान में गूंजी थी ब्राह्मण कवि की आवाज, खामेनेई के सामने हजरत अली की शान में पढ़ी थी मनकबत, रोने लगे थे लोग, वीडियो वायरल
जब ईरान में गूंजी थी ब्राह्मण कवि की आवाज, खामेनेई के सामने हजरत अली की शान में पढ़ी थी मनकबत, रोने लगे थे लोग, वीडियो वायरल
कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज का मैच? जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI मैच? जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Embed widget