एक्सप्लोरर

​​पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा को आया ठगी का मैसेज, ट्वीट करके बोले ये तो 'अलग ही लेवल है'

​Paytm Owner: पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा का एक ट्वीट चर्चा में हैं. ये ट्वीट उन्होंने एक फ्रॉड मेसेज को लेकर किया है.

Fraud Message: आप और हम, हर दिन न जाने कितने कॉल कुछ खरीदने-बेचने वाले उठाते हैं. कोई लोन देता है तो कोई क्रेडिट कार्ड. किसी को मकान बेचना है तो किसी को लॉटरी. अब पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा के पास एक मैसेज आया है, जिसमें अमेरिका से एक व्यक्ति ने कहा है कि हमें किसी ऐसे पार्टनर की तलाश है, जो हमें रॉ मैटेरियल सप्लाई कर सके. विजय शेखर शर्मा ने इस मैसेज का स्क्रीन शॉट ट्विटर पर शेयर किया है.

क्या है इस मैसेज में?
इस मैसेज को +918798987460 नंबर से भेजा गया है. इसमें लिखा है, 'मेरा नाम डॉ. लैरी ग्रीन्स है और मैं अमेरिका का रहने वाला हूं. मुझे भारत में किसी ऐसे पार्टनर की तलाश है जो मुझे रॉ मैटेरियल सप्लाई कर सके. अगर आप ये काम कर सकें तो मेल के जरिए drlarrygreens@gmail.com पर रिप्लाई कर सकते हैं" इस मैसेज का स्क्रीन शॉट ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि ये नेक्स्ट लेवल का फ्रॉड है. विजय शेखर शर्मा के इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए ऐसा ही एक मैसेज नहल नाम के व्यक्ति ने शेयर किया है. फर्क सिर्फ इतना है कि नहल के मैसेज में ऑर्थुर विल का नाम है.

Next level fraudsters. pic.twitter.com/rtQHb8Rij5

— Vijay Shekhar Sharma (@vijayshekhar) November 9, 2022

">



लोगों ने पूछा अमेरिका में कब से +91 चलने लगा
दरअसल, मोबाइल नंबर से पहले जो +91 लगा होता है ये भारत का कंट्री कोड है. इसी तरह के अलग-अलग कोड होते हैं. अमेरिका का कंट्री कोड +1 है. इस पर यूजर्स ने रिप्लाई किया कि अमेरिका कब से हमारे कंट्री कोड का इस्तेमाल करने लगा.

अब फ्रॉड का एक अलग लेवल देखिए
इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए नरेश प्रजापति नाम के यूजर ने एक स्क्रीन शॉट ट्वीट किया है. उन्हें ये मैसेज किसी भारतीय नंबर से ही मिला है. इसमें लिखा है कि आपकी बिजली सप्लाई आज रात साढ़े नौ बजे बंद कर दी जाएगी, क्योंकि आपका बिजली बिल अपडेट नहीं है. इसके लिए आप तुरंत 70012910180 नंबर पर कॉल करें. हालांकि, उन्होंने इस पर कॉल नहीं किया, क्योंकि उनका बिल जमा था और वो ये जानते थे कि ये मैसेज फ्रॉड के लिए है.

​​पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा को आया ठगी का मैसेज, ट्वीट करके बोले ये तो 'अलग ही लेवल है

आप कैसे बचें?
गैर जरूरी मैसेज पर रिप्लाई न करें. विदेश से आई किसी कॉल के झांसे में न आएंगे. लॉटरी या किसी लालच में न पड़ें. किसी लिंक पर क्लिक न करें और किसी को मेल भेजकर किसी भी तरह की जानकारी न साझा करें. फ्रॉड का लेवल हर दिन बढ़ रहा है, होशियार रहेंगे तो बचे रहेंगे.

यह भी पढ़ें-

Twitter Blue Tick: ब्लू टिक हो या न हो, ट्विटर चलाना है तो पैसा देना पड़ेगा! जल्द ही मस्क कर सकते हैं ये एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी उम्र कम, वो नए अध्यक्ष', नितिन नवीन के लिए ये क्या बोल गए TMC नेता सौगत रॉय
'उनकी उम्र कम, वो नए अध्यक्ष', नितिन नवीन के लिए ये क्या बोल गए TMC नेता सौगत रॉय
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
बकरे में बढ़ाना है मांस, उसे खिलाएं नेपियर घास के साथ लोबिया
बकरे में बढ़ाना है मांस, उसे खिलाएं नेपियर घास के साथ लोबिया
Embed widget