एक्सप्लोरर

X(ट्विटर) पर लोगों की सेल्फी चुराकर AI बॉट्स के जरिए खेला जा रहा ये खेल, आप न करें ये गलती

Twitter AI Bots: एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें 1000 से ज्यादा AI बॉट अकाउंट ट्विटर पर एक्टिव पाएं गए हैं जो लोगों को नकली क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

AI Bots on Twitter: इंडियाना यूनिवर्सिटी के कुछ रिसर्चर्स ने ट्विटर को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें उन्होंने प्लेटफॉर्म पर एक्टिव 1,140 AI बॉट्स अकाउंट के बारे में बताया है. रिसर्चर्स ने इन्हें  "फॉक्स8" नाम दिया है. दरअसल, इन AI बॉट्स अकाउंट के जरिए लोगों को नकली क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. साथ ही इन अकाउंट में अलग-अलग लोगों की सेल्फी लगाई गई हैं ताकि ऐसा लगे ये ओरिजिनल अकाउंट हैं. NYP की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी बॉट अकाउंट #bitcoin और #crypto जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल ह्यूमन अकाउंट के साथ बातचीत करने के लिए करते हैं. इन अकाउंट का कंटेंट AI टूल से ही तैयार किया जाता है और इसी के जरिए ये लोगों को उल्लू बनाते हैं.

ट्विटर पर ये अकाउंट फैला रहे गलत जानकारी

नकली क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा देने के अलावा, फॉक्स8 बॉटनेट खाते चुनाव और सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दों सहित विभिन्न विषयों पर गलत जानकारी फैला रहे हैं. इन अकाउंट के जरिये लगातार पोस्ट भी की जा रही है ताकि ह्यूमन अकाउंट इनसे इंटरैक्ट कर पाएं और वे जाल में फ़स सके. ये बॉट अकाउंट खुद को रियल साबित करने के लिए आपस में भी बातचीत करते हैं और सभी के अकाउंट पर कुछ न कुछ फॉलोअर्स हैं ताकि आम यूजर को लगे कि ये अकाउंट असली है.

ट्विटर ने हटाएं सभी बॉट अकाउंट 

जैसे ही ये रिपोर्ट ट्विटर को भेजी गई तो कंपनी ने सभी 1,440 बॉट अकाउंट प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं. हालांकि इस विषय में कंपनी ने कोई टिपप्णी नहीं की है. बता दें, एलन मस्क ट्विटर से बॉट्स को कम करने के लिए वेरिफिकेशन पर जोर दे रहे हैं क्योकि इसी तरीके से इस AI युग में बॉट्स पर काबू पाया जा सकता है. चैट जीपीटी और दूसरे AI टूल की उपलब्धता की वजह से ऐसे अकाउंट बनाना आजकल एकदम आसान हो गया है और इसी बात का फायदा लोग उठा रहे हैं.

ट्विटर पर अगर आप भी एक्टिव हैं तो हमेशा ध्यानपूर्वक किसी भी मैसेज का रिप्लाई या लिंक पर क्लिक करें. बॉट अकाउंट को जानने के लिए उसकी प्रोफाइल पर जाएं और सभी पोस्ट आदि को देखें. कोई अकाउंट बॉट ऑपरेटेड है या नहीं, ये आपको उसके बातचीत करने से भी पता लग जाएगा. 

यह भी पढ़ें:

Tecno Pova 5 सीरीज पर कंपनी ने दिया बैंक ऑफर,अब सिर्फ इतने में मिल रहा ये 5G फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget