एक्सप्लोरर

OpenAI ने GPT-4.1 को ChatGPT में किया शामिल, जानिए Plus और Free यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा

OpenAI का GPT-4.1 अपडेट ChatGPT को पहले से ज्यादा तेज, समझदार और पावरफुल बनाता है, जिससे सभी यूजर्स को अब बेहतर अनुभव मिलेगा.

दुनिया की जानी-मानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI ने अपने सबसे एडवांस्ड मॉडल GPT-4.1 को अब ChatGPT ऐप में जोड़ दिया है. पहले ये मॉडल सिर्फ API यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था, लेकिन अब ChatGPT के जरिए भी आम यूजर्स इसका फायदा उठा पाएंगे.

इस नए अपडेट के बाद ChatGPT यूज करने वालों को बेहतर जवाब, तेज स्पीड और लंबी बातचीत में ज़्यादा स्मार्टनेस देखने को मिलेगी. खास बात ये है कि Plus और Free दोनों तरह के यूजर्स को इस अपडेट का फायदा मिलेगा, बस उनके लिए मॉडल थोड़ा अलग होगा.

क्या है GPT-4.1 और क्यों है ये खास?

GPT-4.1, OpenAI का अब तक का सबसे ताकतवर AI मॉडल माना जा रहा है. इसे खासतौर पर बेहतर कोडिंग, इंस्ट्रक्शन को सही तरीके से समझने और लंबे मैसेज या बातचीत को याद रखने के लिए तैयार किया गया है.

कुछ खास आंकड़े भी सामने आए हैं:

  • कोडिंग टेस्ट में 54.6% स्कोर
  • इंस्ट्रक्शन फॉलो करने में 38.3% स्कोर
  • लंबी बातचीत और वीडियो से जुड़े टास्क में 72% स्कोर

साथ ही GPT-4.1 अब 1 मिलियन टोकन तक की लंबी बातचीत या टेक्स्ट को समझ और याद रख सकता है, जो पहले संभव नहीं था.

Free और Plus यूजर्स को क्या मिलेगा?

OpenAI ने सभी यूजर्स के लिए GPT-4.1 या उसका Mini वर्जन देने का फैसला किया है. ChatGPT Plus, Pro और Team प्लान वाले यूज़र्स को अब GPT-4.1 और GPT-4.1 Mini दोनों का एक्सेस मिलेगा. यानी ये यूजर्स अब और भी स्मार्ट, तेज और डीप जवाब पा सकेंगे. Free यूजर्स को जल्द ही GPT-4.1 Mini दिया जाएगा, जो पहले वाले GPT-4o Mini से काफी तेज और सस्ता है. Enterprise और Edu प्लान वाले यूजर्स को ये अपडेट आने वाले कुछ हफ्तों में मिल जाएगा.

GPT-4.1 Mini: हल्का, तेज और सस्ता

GPT-4.1 का Mini वर्जन उन यूजर्स के लिए है जो फ्री या कम कीमत पर ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं.

इसमें कई फायदे हैं:

50% कम लेटेंसी (यानि जवाब देने में कम समय लगता है) GPT-4o के मुकाबले 83% सस्ता और जवाब देने में कहीं ज़्यादा समझदार और सटीक.

क्यों है ये अपडेट खास?

इस अपडेट के बाद ChatGPT सिर्फ एक चैटबॉट नहीं रहेगा, बल्कि ये कोडिंग, पढ़ाई, टेक्निकल हेल्प और प्रोफेशनल कामों में भी जबरदस्त मदद कर सकेगा. अब बड़ी फाइलें, लंबे सवाल और गहरी बातचीत को AI आसानी से समझ पाएगा.

OpenAI का ये कदम ChatGPT को और ज़्यादा पावरफुल, तेज और स्मार्ट बना रहा है. चाहे आप Free यूजर हों या Plus सब्सक्राइबर, अब हर किसी को मिलेगा बेहतर अनुभव और अगर आप डेवलपर हैं या प्रोफेशनल काम करते हैं, तो GPT-4.1 आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget