एक्सप्लोरर

गूगल के लिए सिरदर्द बनेगा OpenAI! इस तगड़े फीचर से यूजर्स हो जाएंगे खुश, जानें डिटेल्स

OpenAI एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर के सवालों का जवाब इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के आधार पर देगा और इमेज में भी सर्च रिजल्ट ऑफर करेगा. इसके साथ ही ये गूगल और Perplexity को भी टक्कर देने वाला है.

ChatGPT New Feature: OpenAI ने अब गूगल की टेंशन बढ़ा दी है. कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जो कि वेब सर्च करने पर आपको सोर्स की जानकारी भी देगा. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि चैटजीपीटी का नया फीचर यूजर के पूछे गए सवाल का जवाब इंटरनेट पर मौजूद डिटेल्स को अच्छे से सर्च करके देगा. इतना ही नहीं नए फीचर का एक वर्जन इमेज में भी आपको सर्च रिजल्ट ऑफर करेगा. आसान भाषा में कहें तो यूजर के पूछे गए सवाल का जवाब इमेज और टेक्स्ट के साथ दिया जाएगा. 

डायग्राम के रूप में दिया जाएगा जवाब 

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस नये फीचर में किसी टास्क से जुड़े सवाल का जवाब डायग्राम में भी दिया जा सकता है. इस तरह यूजर को आसानी से समझ में आ जाएगा, जो भी वो जानना चाहता है. हालांकि ओपनएआई की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. कहा जा रहा है कि इस नए फीचर के आने के बाद गूगल और AI सर्च स्टार्टअप Perplexity को सीधी टक्कर मिलने वाली है. 

इससे पहले दी थी ये जानकारी

इससे पहले ओपनएआई ने एक और फीचर के बारे में जानकारी दी थी, जो कि एआई लैंग्वेज मॉडल जीपीटी-4 टर्बो (GPT-4 Turbo) के लिए एक अपडेट था. इसमें कहा गया था कि एआई मॉडल को अब विज़न क्षमताएं भी प्राप्त हो गई हैं. इसका मतलब है कि अब चैटजीपीटी इमेज को एनालाइज़ यानी उसका विश्लेषण भी कर सकता है और उसके इनसाइट्स भी यूज़र्स को दिखा सकता है. चैटजीपीटी की यह क्षमता एपीआई में डेवलपर्स के साथ-साथ चैटजीपीटी के माध्यम से आम लोगों के लिए भी उपलब्ध होगी. 

ओपनएआई के डेवलपर्स ने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर अपने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट करते हुए GPT-4 Vision का ऐलान किया. इस पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई है कि "Vision के साथ GPT-4 Turbo अब एपीआई में उपलब्ध है. विज़न अनुरोध अब JSON मोड और फ़ंक्शन कॉलिंग का भी उपयोग कर सकते हैं."

विज़न कैपिबिलिटीज़ के साथ GPT-4 Turbo किसी भी पिक्चर यानी तस्वीर का विश्लेषण कर सकता है और उसके बारे में अपने यूज़र्स को पूरी जानकारी दे सकता है. कंपनी ने इसके लिए कुछ उदाहरण भी शेयर किए हैं कि यह फीचर कैसे काम करेगा. दुनियाभर के बहुत सारे ब्रांड्स विज़न कैपिबिलिटीज़ वाले अपडेटेड एपीआई का इस्तेमाल करेंगे.

यह भी पढ़ें:-

Apple ‘Let Loose’ Event 2024 में लॉन्च हुआ iPad Air, 2 साइज ऑप्शन के साथ मिलेगा पॉवरफुल चिपसेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सुनाया, 'ये ठीक नहीं की...'
INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सुनाया, 'ये ठीक नहीं की...'
राज्यसभा उम्मीदवार बने धनराज नथवानी की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के लिए क्या बोले?
राज्यसभा उम्मीदवार बने धनराज नथवानी की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के लिए क्या बोले?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
क्या है आकिब नबी की सबसे बड़ी खासियत? कैसे हासिल किया खूंखार गेंदबाज का दर्जा
क्या है आकिब नबी की सबसे बड़ी खासियत? कैसे हासिल किया खूंखार गेंदबाज का दर्जा
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'समाज चाहता है कि मैं और बहनजी...', मायावती को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा बयान
'समाज चाहता है कि मैं और बहनजी...', मायावती को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा बयान
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
Embed widget