एक्सप्लोरर

GPT-4o इंसानों की तरह करता है बात, OpenAI ने लॉन्च किया सबसे एडवांस AI टूल

AI Tool GPT- 4o: ओपनएआई का नया एआई टूल इंसानों और मशीनों के बीच रियल टाइम टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो बेस्ड इंटरेक्शन के लिए है. यह टूल GPT यूजर्स के लिए फ्री है और पेड यूजर्स को ज्यादा फीचर्स मिलेंगे.

OpenAI New AI Tool GPT 4o Launched: ओपनएआई ने अपना नया एडवांस टूल GPT-4o लॉन्च कर दिया है, जो कि गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों की टेंशन बढ़ा सकता  है. बताया जा रहा है कि GPT-4o टूल इंसानों और मशीनों के बीच इंटरेक्शन के लिए लाया गया है, जो कि रियल टाइम टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो बेस्ड है. कंपनी की सीईओ मीरा मुराती ने इस नए एआई टूल के बारे में जानकारी दी.

मीरा मुराती ने GPT-4o के बारे में घोषणा करते हुए बताया कि ये टूल टेक्स्ट के अलावा, इमेज, ऑडियो और विजुअल्स को आसानी से समझ सकता है. इतना ही नहीं ये आपको रियल टाइम भी रिप्लाई देगा. OpenAI ने यूजर्स को GPT-4o को GPT-4 के बाद उतारा है.

GPT यूजर्स के लिए फ्री है AI टूल 

मीरा मुराती ने आगे बताया कि यह टूल GPT यूजर्स के लिए फ्री है और पेड सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को इस टूल में कुछ ज्यादा मिलने वाला है. GPT-4 के बाद आए इस टूल में o का मतलब Omni से है. इसका अर्थ यह है कि हर तरह के इंटरेक्शन को समझने की क्षमता रखना. GPT-4o की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये इंसानों की तरह बातचीत कर सकता है. साथ ही कंपनी ने इसका डेमो भी दिखाया है कि इंसान और मशीनों के बीच ये किस तरह से इंटरेक्शन करेगा. 

सैम ऑल्टमैन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कही ये बात

OpenAI के CEO Sam Altman ने अपने ब्लॉग में लिखा कि मैं अपनी घोषणा में दो चीजें हाइलाइट करना चाहता हूं. सबसे बड़ी चीज यह है कि एआई टूल्स यूजर्स को फ्री में मिलने वाले हैं. मुझे इस बात पर गर्व है कि हमने वो बेस्ट मॉडल बनाया है जो कि दुनियाभर में फ्री है और साथ ही बिना एड के उपलब्ध है.

खुद से भी कॉन्टेंट कर सकता है जनरेट

सैम ऑल्टमैन ने आगे कहा कि यह एक मल्टीमॉडल है, जो वॉयस, टेक्स्ट और इमेज के जरिए भी कमांड ले सकता है.  GPT-4o खुद से भी कॉन्टेंट जनरेट करने की क्षमता रखता है. आसान शब्दों में कहें तो इसका मतलब यह है कि इस टूल में सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, इमेज और ऑडियो के माध्यम से इंटरेक्ट किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें:-

Google I/O 2024 Events Live: गूगल का बड़ा इवेंट आज, क्या होगा खास, जानें कब और कहां पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget