एक्सप्लोरर

5G Technology: 4G पर कभी नहीं कर पाएंगे ये काम, इसके लिए 5G ही एकमात्र विकल्प

5G Auction: आज 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी का प्रोसेस शुरू हो रहा है. 5G को टेलीकॉम की दुनिया का नया युग कहा जा रहा है.

5G Services: देश में 5G नेटवर्क अब अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए 100 फीसदी तैयार है. आज (26 जुलाई 2022) को 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी का प्रोसेस शुरू हो रहा है. 4जी की भांति ही भारत में 5जी नेटवर्क की शुरुआत के साथ ही एक नई टेलीकॉम कंपनी का जन्म भी होने जा रहा है. 2016 में 4जी की शुरुआत के साथ ही टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियो ने दस्तक दी थी और अब छह साल बाद 5जी के साथ टेलीकॉम मार्केट में अडानी ग्रुप उतरने जा रहा है. बता दें, 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में शामिल होने वाली अडानी ग्रुप की कंपनी का Adani Data Network नाम है. 5G को टेलीकॉम की दुनिया का नया युग कहा जा रहा है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि 5जी नेटवर्क पर वे कौन-कौन से काम हो सकते हैं जो 4जी नहीं कर सकता है.

हाई डाउनलोडिंग स्पीड

आप 4जी और 3जी नेटवर्क पर भी डाउनलोडिंग कर सकते हैं, लेकिन 5जी नेटवर्क की डाउनलोडिंग स्पीड बहुत हाई है. 5जी नेटवर्क पर हेवी गेम और वीडियो मिनटों में डाउनलोड हो सकते हैं. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5जी की डाउनलोडिंग स्पीड 4जी के मुकाबले 100 गुना ज्यादा होगी. 4जी की अधिकतम स्पीड 45mbps मानी गई है, जबकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि 5जी की स्पीड 1000mbps तक होगी.

ऑनलाइन गेमिंग

अगर आप ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन हैं तो आपके लिए 5जी किसी तोहफे से कम नहीं है. 5जी नेटवर्क पर आप हाई ग्राफिक्स वीडियो गेम बिना अटके खेल पाएंगे. 5जी नेटवर्क पर अगर आप गेम में कोई कमांड देते हैं तो वह तुरंत काम करेगा. साथ ही 5जी नेटवर्क पर गेमिंग की क्वालिटी भी बेहतरीन होगी.

ऑटोमोबाइल

टेस्ला जैसी कंपनियां सेल्फ ड्राइविंग कार के लिए काम कर रही हैं. ऐसे में इन कारों को एक ऐसे नेटवर्क की जरूरत पड़ेगी, जो तेजी से डाटा को भेज और प्राप्त कर पाए. यह काम 5जी नेटवर्क पर आसानी से हो सकता है.

स्मार्ट होम

अगर आप भी स्मार्ट होम का सपना देख रहे हैं तो आपको 5जी इंटरनेट की जररूत पड़ने वाली है. स्मार्ट होम में स्मार्ट लाइट, स्मार्ट गेट आदि 5जी नेटवर्क पर ही संभव है. आने वाले समय में आपको स्मार्ट सिटीज भी देखने को मिलने वाली हैं, जहां लाइट से लेकर ट्रैफिक तक का काम रियल टाइम में 5जी नेटवर्क की मदद से होगा.

8K वीडियो स्ट्रीमिंग

अभी तक आप 4जी पर 4K वीडियो ही देख पा रहे हैं, लेकिन 5जी नेटवर्क के आने के बाद आप 8के रिजॉल्यूशन वाले वीडियो देख सकेंगे और वह भी बिना बफरिंग हुए. दरअसल 5जी नेटवर्क में डाटा ट्रांसफर काफी तेजी से होता है और इसी वजह से वीडियो कंटेंट काफी फास्ट लोड हो जाता हैं.

 

Windows 11: लैपटॉप रॉकेट की तरह करेगा काम, अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget