एक्सप्लोरर

OnePlus फैंस के लिए खुशखबरी! अब इस नए ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिकेंगे वनप्लस डिवाइस

OnePlus Smartphone Sale: वनप्लस ने अपने स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस की ऑफलाइन बिक्री के लिए एक नया तरीका ढूंढा है, जो बहुत सारे यूज़र्स की मदद कर सकता है.

JioMart: भारत में रहने वाले वनप्लस फैन्स के लिए एक नई खुशखबरी आई है. दरअसल, वनप्लस ने जियोमार्ट (JioMart) के साथ साझेदारी की है, जिसकी वजह से अब देशभर के हजारों जियोमार्ट डिजिटल स्टोर्स पर वनप्लस के स्मार्टफोन्स उपलब्ध होंगे. आपको बता दें कि अभी तक जियोमार्ट की ऐप और वेबसाइट के जरिए यूज़र्स वनप्लस के स्मार्टफोन्स आर्डर कर पा रहे थे, लेकिन जियोमार्ट के ऑफलाइन स्टोर्स में यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी.

वनप्लस की नई रणनीति

अब वनप्लस ने जियो के साथ पार्टनरशिप करके अपने यूज़र्स को वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने का एक नया तरीका दे दिया है. यूज़र्स अपने नजदीकी जियोमार्ट स्टोर्स पर जाकर  वनप्लस के स्मार्टफोन्स को खरीद सकते हैं. यूज़र्स जियोमार्ट के स्टोर पर जाकर वनप्लस डिवाइस को अनुभव कर सकेंगे और फिर उसे खरीदने का फैसला ले सकेंगे.

दरअसल, वनप्लस ने भारत में ऑफलाइन बिक्री को बढ़ाने के लिए इस नई रणनीति को अपनाया है. इस रणनीति के तहत वनप्लस ने भारत के टियर 3 और टियर 4 वाले शहरों को टारगेट किया है. इन टियर्स के शहरों में जियोमार्ट के रिटेल स्टोर्स की संख्या 63,000 से भी ज्यादा है, जो 2000 से ज्यादा शहरों और कस्बों के लोगों को सुविधाएं पहुंचाती हैं.

जियोमार्ट के साथ की साझेदारी

आपको बता दें वनप्लस और जियोमार्ट की इस नई साझेदारी के तहत सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि वनप्लस के और भी कई अन्य प्रॉडक्ट्स जैसे TWS ईयरबड्स आदि की बिक्री भी जियोमार्ट पर होगी. इससे ग्राहकों को खरीदारी का एक बेहतर अनुभव प्राप्त होगा और वह अपनी पसंद के अनुसार डिवाइस का चुनाव कर सकेंगे.

वनप्लस के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस स्मार्टफोन कंपनी को हाल ही में ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) के साथ कुछ कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन वनप्लस डिवाइस की ऑफलाइन बिक्री बंद करने का ऐलान भी किया था. हालांकि, इस बारे में कंपनी ने आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है.

यह भी पढ़ें: Linkedin के सह-संस्थापक ने बनवाया खुद का नकली अवतार, और फिर दिया असली इंटरव्यू, वायरल हुआ ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्योहार पर सस्ते सामान का लालच पड़ न जाए भारी, ऐसे बचें ठगों की चाल से
त्योहार पर सस्ते सामान का लालच पड़ न जाए भारी, ऐसे बचें ठगों की चाल से
गलती से दूसरे नंबर पर चला गया UPI पेमेंट? फॉलो करें ये प्रोसेस
गलती से दूसरे नंबर पर चला गया UPI पेमेंट? फॉलो करें ये प्रोसेस
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी
Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget