एक्सप्लोरर

इस दिन से शुरू होगी 'OnePlus Nord' की बिक्री, कीमत के मामले में इस स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

वनप्लस ने अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन 'OnePlus Nord' भारत में लॉन्च कर दिया है. लेकिन इसे खरीदने के लिए अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. यहां जानिए इसकी बिक्री कबसे होगी? 'OnePlus Nord' कीमत और फीचर्स क्या हैं?

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस का नया मॉडल वनप्लस नोर्ड लॉन्च कर दिया है. इसे वन प्लस के कार्ल पेई एआर इवेंट में प्रिजेंटेशन के साथ इसे लॉन्च किया. पेई ने वनप्लस 8 सीरीज को वनप्लस की सबसे सक्सेसफुल सीरीज बताया. पेई ने कहा कि वनप्लस नोर्ड को बनाते वक्त कंपनी कम्युनिटी फीडबैक को ध्यान में रखा. इसके बाद पेई ने वनप्लस नोर्ड को लॉन्च किया. अधिकारियों के मुताबित नोर्ड कम कीमत में अच्छी गुणवत्ता मॉडल है और यह कंपनी को वापिस मजबूती देगा.

वनपल्स नोर्ड कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होने के साथ-साथ 5जी तकनीक से भी लैस है. यह देश में इतनी कम कीमत वाला 5जी स्मार्टफोन है. कंपनी का दावा है कि उसने वनप्लस नॉर्ड में फास्ट और स्मूथ एक्सपीरियंस के लिए 300 ऑप्टिमाइज़ेशन किए हैं. भारत में वनप्लस नॉर्ड की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है. इसकी कीमत फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है जबकि 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये है.

वेरिएंट, कीमत और सेल 

इस दिन से शुरू होगी 'OnePlus Nord' की बिक्री, कीमत के मामले में इस स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

OnePlus Nord के 8GB और 12GB रैम वेरियंट की बिक्री अमेजन इंडिया और वनप्लस की साइट पर चार अगस्त से  शुरू होगी, जबकि इसका 6 GB रैम वेरियंट सितंबर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा

OnePlus Nord में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले लगा है जोकि 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइम कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ लेंस मौजूद है. इसके अलावा सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया है.

आधे घंटे में 70 प्रतिशत चार्ज

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है. पावर के लिए इस फोन में 4115mAh की बैटरी दी गई है जोकि30T फ़ास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि सिर्फ 30 मिनट में बैटरी 70 फीसदी चार्ज हो जाती है. कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 4G के अलावा 5G का भी सपोर्ट मिलेगा.

रियलमी एक्स50 प्रो से होगा मुकाबला रियलमी पहली ऐसी कंपनी थी जिसने भारत में 5जी तकनीक से लैस रियलमी एक्स 50 स्मार्टफोन लॉन्च किया. यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 एसओसी के साथ आता है. इसमें 128जीबी रैम और 256जीबी यूएफएस 3.0 दिया गया है. यह एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसमें 64 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 4200एमएएच की है. इसकी डिस्प्ले 6.44 इंच की है. इसकी कीमत 37999 रुपए है.

OnePlus Nord ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भारत में हुए लॉन्च, Realme Buds Air से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget