एक्सप्लोरर

OnePlus Bullets Wireless Z खरीदने से पहले जानें कैसी है परफॉरमेंस और साउंड क्वालिटी, इनसे होगा मुकाबला

अगर आप OnePlus Bullets Wireless Z खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं इसकी परफॉरमेंस और साउंड क्वालिटी के बारे में.

नई दिल्ली: इस समय वायरलैस इयरफोन्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है. लोगों में इनका क्रेज़ खूब देखने को मिल रहा है.  तमाम टेक कंपनियां भी इसी सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus भी वायरलैस इयरफोन्स सेगमेंट में पूरा फोकस कर रही है. कंपनी ने सबसे पहले Bullets Wireless Black फिर Bullets Wireless 2 और अब Bullets Wireless Z को भारत में पेश किये हैं. यह कंपनी के सबसे सस्ते वायरलैस इयरफोन्स हैं. तो क्या ये वाकई बेहतर और वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट है? आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में.

कीमत और डिजाइन 

OnePlus Bullets Wireless Z की कीमत 1999 रुपए है. इसमें Mint, Black, Blue और Oat कलर ऑप्शन मिलते हैं. आप  इसे अमेजन इंडिया OnePlus की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. डिजाइन के मामले में यह काफी प्रीमियम है. कंपनी ने इसमें हाई क्वालिटी मटेरियल का इस्तेमाल किया है. इसकी बिल्ट क्वालिटी और फिनिशिंग बेहतर है. इसे इस तरह से डिजाइन किया है ताकि यूजर्स को ज्यादा कम्फ़र्ट मिल सके. इनमें कर्व्ड एज वाला डिजाइन दिया है. Bullets Wireless Z में मैग्नेटिक कंट्रोल्स मिलते हैं, जिसमें ईयरबड्स को आपस में जोड़ने और अलग करने से म्यूजिक प्ले-पॉज होता है.

परफॉरमेंस और साउंड क्वालिटी

OnePlus Bullets Wireless Z में सुपर बास टोन के अलावा 9.2mm के डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं. Bullets Wireless Z की साउंड क्वालिटी बेहद क्लियर है. इसमें बास अच्छा है लेकिन अगर आप बहुत हैवी बास चाहते हैं तो यहां उसकी कमी थोड़ी महसूस की जा सकती है.लेकिन क्लियर और नेचुरल साउंड की मदद से आप इसे ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं.इसमें Warp चार्ज फीचर की मदद से 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक गाने सुने जा सकते हैं, जबकि फुल चार्ज में इसमें 20 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है. इसे IP55 रेटिंग दी गई है, यानी इस पर पानी और पसीने भी बेअसर है.इनका वजन 28 ग्राम है.

कनेक्टिविटी

OnePlus Bullets Wireless Z में ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिलता है जोकि  10 मीटर की रेंज तक आसानी से काम कर सकता है. इसके अलावा  इसमें USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया है. इसमें तेजी से पेयरिंग होने के लिए क्विक पेयर और एक से दूसरे डिवाइस में आसानी से स्विच होने के लिए क्विक स्विच जैसे फीचर्स मिलते हैं और ये फीचर्स काफी बेहतरीन है.

Realme और Xiaomi से होगा आमना-सामना

OnePlus Bullets Wireless Z का आमना सामना Realme Buds Wireless और Mi नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन्स से होगा. सबसे पहले बात Realme Buds Wireless की करें तो इसकी 1,599 है, इसमें फुल चार्ज में 12 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है. इसमें लगे 11.2mm ड्राइवर्स की मदद से साउंड अच्छा मिलता है.इसमें 3 बटन का वाला रिमोट मिलता है. इसका डिजाइन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता और न ही इसमें बेहतर क्वालिटी नज़र आती है. लेकिन इसका साउंड पसंद आएगा.

Mi नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन्स की कीमत 1599 रुपये है. यह एक बेसिक प्रोडक्ट है. डिजाइन और क्वालिटी के मामले में यह बहुत इम्प्रेस नहीं करता. फीचर्स की बात करें तो इसे चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है. यह ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट करता है. इसका वजन 35 ग्राम है.80 फीसदी चार्ज होने पर 8 घंटे का ही बैटरी लाइफ मिलता है. इसकी ब्लूटूथ रेंज 10 मीटर है. ऐसे में OnePlus Bullets Wireless Z एक बेहतर प्रोडक्ट निकल कर सामने आता है.

यह भी पढ़ें 

Reliance Jio ने पेश किए cricket pack रिचार्ज प्लान, एयरटेल और वोडाफोन को मिलेगी चुनौती

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई
कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई
टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
टीवी रिमोट ब्लूटूथ से क्यों नहीं चलते? वर्षों पुरानी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग
क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग
कैसे Android Phones भूकंप आने से पहले ही अलर्ट भेज देते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
कैसे Android Phones भूकंप आने से पहले ही अलर्ट भेज देते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया...
केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया...
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
Cocktail 2 BO Collection Day 8: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे भी 'कॉकटेल 2' ने दिखाया दम, 8वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई, अब 100 करोड़ दूर नहीं!
'वेलकम टू द जंगल' के आगे भी 'कॉकटेल 2' ने दिखाया दम, 8वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई
हार ही नहीं, टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले टी20 के बाद जमकर हुई फजीहत
हार ही नहीं, टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले टी20 के बाद जमकर हुई फजीहत
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटा? तेहरान में US का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट, होर्मुज में हमले का लिया बदला
सीजफायर टूटा? ईरान में अमेरिका का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, ऐसे करें आवेदन
बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, ऐसे करें आवेदन
Embed widget