एक्सप्लोरर

आपके लिए बेस्ट क्या है? OnePlus 11R  या OnePlus 10R, कई हजार रुपये सस्ता हुआ पुराना मॉडल

गजब की परफॉर्मेंस, दमदार फीचर्स और कीमत में बेहद कम अंतर होने की वजह से इन 2 फ्लैगशिप फोन के बीच चुनाव करना काफी मुश्किल हो जाता है. 

OnePlus 11R  Vs OnePlus 10R: वनप्लस ने 7 फरवरी को भारत में कई सारे गैजेट्स लॉन्च किए थे जिसमें से एक वनप्लस 11R भी था. इस स्मार्टफोन को 39,999 रुपये की कीमत पर कंपनी ने लॉन्च किया है. नए फोन के लॉन्च होते ही वनप्लस के पुराने मॉडल वनप्लस 10R की कीमत कम हो चुकी है और ये बिक्री के लिए 34,999 रुपये (वैसे इसकी कीमत 38,999 रुपये है) में उपलब्ध है. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको वनप्लस 11R और वनप्लस 10R के बीच क्या अंतर है ये बताएंगे. साथ ही आपके लिए किसे खरीदना फायदेमंद सौदा है इस बारे में भी जानकारी देंगे. 

डिस्प्ले और वजन 

डिस्प्ले के लिहाज से वनप्लस 11R में कंपनी ने थोड़ी बड़ी डिस्प्ले दी है. इसमें आपको 6.74 इंच की डिस्प्ले मिलती है जबकि पुराने मॉडल यानी वनप्लस 10R  में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलती थी. वनप्लस 11R में आपको पुराने मॉडल की तुलना में बेहतर रेजोल्यूशन मिलता है. वनप्लस 11R का वजन 205 ग्राम है जबकि पुराने मॉडल का वजन 186 ग्राम है.

प्रोसेसर और बैटरी

वनप्लस 10R 5G में आपको MediaTek Dimensity 8100 का सपोर्ट मिलता है जबकि वनप्लस 11R 5G में आपको स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है. दोनों ही स्मार्टफोन में आपको 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है. वनप्लस 11R में आपको 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग दी गई है जबकि वनप्लस 10R में 80 वॉट की चार्जिंग मिलती है.

कैमरा 

कैमरा की बात करें तो वनप्लस 11R में आपको 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 कैमरा मिलता है जबकि वनप्लस 10R में आपको 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर दिया गया है. दोनों ही स्मार्टफोन में आपको 8 मेगापिक्सल का ultra-wide और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा रियर साइड पर मिलता हैं. वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दोनों में दिया गया है.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो वनप्लस 10R एंड्राइड 12 के साथ लांच किया गया था जिसमें कंपनी 5 साल तक एंड्राइड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी. इसका मतलब ये है की ये स्मार्टफोन एंड्राइड 15 तक अपडेट प्राप्त करेगा. वही, वनप्लस 11R एंड्राइड 13 के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें कंपनी 4 साल तक एंड्राइड अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी. ये पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी. 

आपके लिए ये है बेस्ट

वनप्लस 10R के मुकाबले वनप्लस 11R में आपको काफी कुछ अपग्रेडेड मिलता है. परफॉर्मेंस, कैमरा या सॉफ्टवेयर सपोर्ट, सभी में कंपनी ने चीजें अपडेट की हैं. ऐसे में आपके लिए वनप्लस 11R लेना फायदेमंद है. भले ही आपको इसके लिए 10R के मुकाबले 5,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हो.

सस्ता 5G फोन हुआ लॉन्च 

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने बाजार में Lava Blaze 5G को आज लॉन्च कर दिया है. मोबाइल फोन को 6/128GB ऑप्शन में कम्पनी ने लॉन्च किया है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है. स्मार्टफोन को आप 15 फरवरी दोपहर 12 बजे के बाद खरीद पाएंगे.  

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ Lava Blaze 5G, फुल चार्ज में चलेगा 588 घंटे, इतनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Canva को टक्कर देने आया Google Pics, ऐसे करेगा काम
Canva को टक्कर देने आया Google Pics, ऐसे करेगा काम
एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tabs, ऐसे करें इस्तेमाल
एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tabs, ऐसे करें इस्तेमाल
लॉन्च होंने जा रहे ये नए टेक गैजेट्स, देखें पूरी डिटेल
लॉन्च होंने जा रहे ये नए टेक गैजेट्स, देखें पूरी डिटेल
ब्लर फोटो को ऐसे करें क्लियर, Google Photos का ये फीचर आएगा काम
ब्लर फोटो को ऐसे करें क्लियर, Google Photos का ये फीचर आएगा काम

वीडियोज

Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !
Sandeep Chaudhary: निशु केस के आरोपी स्वतंत्र पर, 73 दिन बाद कार्रवाई क्यों?। Nishu Azad Controversy
CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027
Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन...', जन्माष्टमी कार्यक्रम में बोले सीएम योगी
'आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन...', जन्माष्टमी कार्यक्रम में बोले सीएम योगी
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget