एक्सप्लोरर

Ola, Uber से चलने वाले हो जाएं सावधान, ड्राइवर की मान ली ये बात तो मुसीबत में पड़ सकते हैं आप

दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता जैसे किसी मेट्रो या बड़े शहरों में अगर आप रहते हैं और ओला या उबर से ट्रेवल करते हैं तो इस लेख को जरा ध्यानपूर्वक पढ़ें. बाजार में एक नए तरह का स्कैम चल रहा है.

Ola-Uber Scam: अभी तक फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप स्कैम के बारे में आपने सुना होगा. आज हम आपको ऐप बेस्ड कैब राइडिंग सर्विस ओला और उबर में हो रहे स्कैम के बारे में बताने वाले हैं. जी हां, इन ऐप बेस्ड कैब राइडिंग सर्विस से भी लोगों को स्कैम का शिकार बनाया जा रहा है. जानिए कैसे? इस स्कैम के बारे में नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने ट्विटर के जरिए लोगों को आगाह किया है. हम इस पोस्ट को यहां साझा कर रहे हैं.

मेट्रो शहरों के लोग हो जाए सावधान

अगर आप दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता जैसे किसी मेट्रो या बड़े सिटी में रहते हैं और OLA/ Uber जैसे ऐप से कैब बुक करके सफर करते हैं, तो ये आर्टिकल आपके बड़े काम का है. दरअसल,  कई बार ड्राइवर आपसे कुछ कम पैसे में चलने या अन्य कोई कारण बता कर राइड कैंसिल कर चलने को कहते हैं.  आमतौर पर लोग उनकी बात भी मान जाते हैं, लेकिन आप ऐसा बिलकुल न करें. ऐसा करना आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. 

नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बताया कि जब आप मोबाइल ऐप से कैब बुक करते हैं, तो आपको ड्राइवर की डिटेल्स और गाड़ी का नंबर मिल जाता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ऐप में जो नंबर दिखता है, वो आपको पिक करने आई कैब से अलग होता है. ड्राइवर बहाने बनाता हैं कि वो कैब खराब हो गई है, इसलिए इसे लेकर आया हूं, आप भी उनकी बातों में आकर कैब में बैठ जाते हैं. लेकिन ऐसा करने पर भी आप किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं. इसे ऐसे समझिए कि आपने ऐप से जो कैब बुक की उसका नंबर 1234 था, लेकिन जो कैब आपको पिक करने आई, उसका नंबर 4321 है. अब इस राइड के दौरान आपके साथ कोई हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी से कैब कंपनी पल्ला झाड़ लेंगी. उनके डेटाबेस में आप 1234 कैब में सफर कर रहे हैं. 

कैब से ट्रेवल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • ड्राइवर की बात में आकर कभी भी राइड कैंसिल करने के बाद सफर न करें. अगर ड्राइवर इसके लिए तैयार न हो, तो दूसरी कैब करें. इसके साथ ही सम्बंधित कंपनी को उस ड्राइवर की शिकायत भी जरूर करें. 
  • अगर आप काम के चलते नाईट में ट्रेवल करते हैं तो कोशिश करें कि अपनी लाइव लोकेशन परिवार के किसी सदस्य को या फिर किसी दोस्त को भेज दें.
  • कभी भी ऐसी कैब में सफर न करें, जिसका नंबर आपके ऐप पर नहीं आया हो, हमेशा कंपनी द्वारा दी गई जानकारी को कैब से मिलाएं और संतुष्ट होने के बाद ही सफर करें. 
  • यात्रा के दौरान अगर आपको ड्राइवर की किसी भी एक्टिविटी पर शक हो, तो इसकी जानकारी तुरंत अपने किसी जानकार या पुलिस को दें. 
  • अगर आप कैब से अकेले सफर कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि सोएं नहीं। इसके अलावा जिन रास्तों से कैब जा रही है उसपर भी नजर रखें. 
  • अगर आप किसी अनजान रास्ते पर सफर कर रहे हैं, तो अपने मोबाइल में भी लोकेशन ऑन रखें, ताकि आपको पता रहे कि आप सही रास्ते पर हैं या नहीं. 
  • कभी भी ड्राइवर से ज्यादा फ्रैंडली न हों और उन्हें अपनी पर्सनल जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और एड्रेस न दें. 

ध्यान दें, ये जानकारी NCIB के ट्विटर हैंडल @NCIBHQ से ली गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget