एक्सप्लोरर

अब बिना इंटरनेट के करें चैटिंग! iPhone यूजर्स के लिए आ गया ये नया ऐप, जानें कैसे करता है काम

Bitchat: ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने अपनी नई मैसेजिंग ऐप Bitchat को iPhone यूज़र्स के लिए लॉन्च कर दिया है. यह ऐप अब Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

Bitchat: ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने अपनी नई मैसेजिंग ऐप Bitchat को iPhone यूज़र्स के लिए लॉन्च कर दिया है. यह ऐप अब Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. सबसे खास बात यह है कि Bitchat को इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट की बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं होती.

कैसे काम करता है Bitchat?

Bitchat इंटरनेट या मोबाइल डेटा के बजाय Bluetooth Low Energy (BLE) Mesh Networking तकनीक का इस्तेमाल करता है. इसका मतलब है कि यह पास-पास मौजूद डिवाइसों के बीच एक लोकल नेटवर्क बनाता है (लगभग 30 मीटर की रेंज में). जैसे-जैसे यूज़र मूव करते हैं, उनका फोन खुद ही एक "मैसेज रिले" की तरह काम करता है जिससे मैसेज बिना इंटरनेट के लंबी दूरी तक पहुंचाया जा सकता है.

न कोई रजिस्ट्रेशन, न फोन नंबर

इस ऐप में यूज़र को किसी भी तरह का साइन अप, फोन नंबर या ईमेल आईडी नहीं देनी होती. यहां तक कि कोई सेंट्रल सर्वर भी नहीं है जो मैसेज सेव करे. सभी मैसेज सिर्फ यूज़र के डिवाइस पर स्टोर होते हैं और कुछ समय बाद खुद-ब-खुद डिलीट हो जाते हैं. Bitchat पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है जिससे चैटिंग अधिक सुरक्षित हो जाती है.

आपातकाल और इंटरनेट शटडाउन में बनेगा मददगार

क्योंकि यह ऐप इंटरनेट से स्वतंत्र है, इसलिए यह उन परिस्थितियों में बेहद उपयोगी हो सकता है जहां इंटरनेट बंद हो या नेटवर्क मौजूद न हो, जैसे किसी आपदा, दूर-दराज के इलाकों या सरकार द्वारा लगाए गए इंटरनेट शटडाउन में.

सुरक्षा को लेकर चेतावनी भी जारी

हालांकि यह ऐप सिक्योर होने का दावा करता है फिर भी जैक डोर्सी ने खुद इसके GitHub पेज पर एक चेतावनी दी है. इसमें लिखा है कि Bitchat ने अब तक कोई बाहरी सुरक्षा जांच (external security audit) पास नहीं की है और इसमें संभावित कमज़ोरियां हो सकती हैं. इसलिए इसे फिलहाल प्रोडक्शन के लिए इस्तेमाल न करें और इसकी सुरक्षा पर पूरी तरह भरोसा न करें जब तक कि यह पूरी तरह जांचा-परखा न जाए.

यह भी पढ़ें:

iPhone 16 Pro vs Samsung Galaxy S24 Ultra: इस स्वतंत्रता दिवस सेल में किस पर मिलेगी जबरदस्त डील, जानें किसे खरीदना रहेगा फायदेमंद और क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?
क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
आइकॉनिक 'राम' से बने 'राजा दशरथ', रणबीर कपूर की 'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का फर्स्ट लुक
'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का लुक, 'राजा दशरथ' के किरदार में लगे गजब
IND vs WI: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget