एक्सप्लोरर

Nothing AI Device : स्मार्टफोन से आगे की तैयारी, Nothing बना रहा है स्क्रीनलेस AI डिवाइस

स्मार्टफोन के बाद अब Nothing टेक्नोलॉजी की दुनिया में कुछ नया करने जा रही है. कंपनी दिसंबर में अपना पहला स्क्रीनलेस AI डिवाइस लॉन्च करेगी. जानिए इसकी खासियतें और AI डिवाइस से जुड़ी पूरी जानकारी.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • कंपनी कथित तौर पर AI स्मार्ट ग्लास बना रही है.

Nothing AI Device : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का यूज बढ़ने के साथ ही टेक कंपनियां अब ऐसे नए गैजेट्स तैयार करने में जुटी हैं, जो लोगों के तकनीक यूज करने का तरीका बदल सकें. इसी बीच Nothing भी एक नया प्रोडक्ट लाने की तैयारी कर रही है. अपने अनोखे डिजाइन वाले डिवाइस के लिए मशहूर यह कंपनी दिसंबर में अपना पहला AI डिवाइस लॉन्च करेगी. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें कोई स्क्रीन नहीं दी जाएगी. कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने इसकी लॉन्चिंग का ऐलान करने के साथ ही डिवाइस की पहली झलक भी शेयर की है. 
 
दिसंबर में पेश होगा Nothing का पहला AI डिवाइस

Nothing के फाउंडर और सीईओ कार्ल पेई ने X पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि कंपनी दिसंबर में अपना पहला AI-native प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. यह कंपनी का इस साल आने वाला एक और नया प्रोडक्ट होगा. इससे पहले कंपनी ने सितंबर में कुछ ग्लोबल मार्केट में Nothing Headphone (1) Pro पेश किया था. कार्ल पेई ने बताया कि नया AI डिवाइस स्क्रीनलेस डिजाइन के साथ आएगा. उन्होंने इसकी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें डिवाइस के गोल किनारे और टेक्सचर्ड फ्रेम दिखाई देते हैं, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसका नाम या यह किस कैटेगरी का प्रोडक्ट होगा, इसकी जानकारी नहीं दी है.

ऐप या नई स्क्रीन नहीं होगा Nothing का नया प्रोडक्ट

पेई के मुताबिक, Nothing का नया AI प्रोडक्ट सिर्फ कोई ऐप या नई स्क्रीन वाला डिवाइस नहीं होगा. कंपनी इसे एक ऐसे टूल के रूप में पेश करना चाहती है, जिसे Nothing के खास डिजाइन, पर्सनैलिटी और बारीकियों का ध्यान रखकर तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें - Motorola Signature 27 Launch : 120Hz LTPO डिस्प्ले और Android 17, आज लॉन्च होगा Motorola का प्रीमियम फोन

स्मार्टफोन के बाद अब AI डिवाइस पर नजर
 
कार्ल पेई ने अपनी पोस्ट में कंज्यूमर टेक्नोलॉजी के बदलते स्वरूप पर भी बात की. उनके मुताबिक, आज टेक इंडस्ट्री ऐसे अगले बड़े बदलाव ढूंढ रही है, जो स्मार्टफोन आने के बाद देखने को मिला था. उन्होंने कहा कि कंपनियां AI के लिए पेंडेंट, पिन, स्मार्ट ग्लास और AI असिस्टेंट जैसे कई तरह के डिवाइस के साथ प्रयोग कर रही हैं. इनका मकसद AI को लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना है.

स्मार्ट AI ग्लास भी बना रही है कंपनी?

कुछ हफ्ते पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Nothing दो तरह के AI स्मार्ट ग्लास पर काम कर रही है. इनमें से एक मॉडल कैमरे के साथ और दूसरा बिना कैमरे के आ सकता है. इन दोनों में म्यूजिक सुनने, ऑडियोबुक चलाने, फोन कॉल करने और AI चैटबॉट से बातचीत करने जैसे फीचर्स मिलने की बात कही गई थी. कैमरे वाले मॉडल में ChatGPT भी दिया जा सकता है, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि कार्ल पेई ने जिस स्क्रीनलेस डिवाइस की झलक दिखाई है, वह इन्हीं स्मार्ट ग्लास में से एक है या कंपनी किसी बिल्कुल नए प्रोडक्ट पर काम कर रही है.

यह भी पढ़ें - Claude Message Threads : बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp AI Image Expansion : WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
Phone Tips: चार्जर घर पर छूट गया? अपने फोन से ही ऐसे चार्ज करें दूसरा फोन
चार्जर घर पर छूट गया? अपने फोन से ही ऐसे चार्ज करें दूसरा फोन
Laptop Buying Tips: लंबी बैटरी और स्मार्ट AI का कॉम्बो! 1 लाख के बजट में Dell-HP के नए लैपटॉप लॉन्च
लंबी बैटरी और स्मार्ट AI का कॉम्बो! 1 लाख के बजट में Dell-HP के नए लैपटॉप लॉन्च
YouTube Tamba App : फॉलोअर्स से प्राइवेट चैट तक, YouTube के नए ऐप Tamba में क्या होगा खास?
फॉलोअर्स से प्राइवेट चैट तक, YouTube के नए ऐप Tamba में क्या होगा खास?
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
WhatsApp AI Image Expansion : WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
Embed widget