एक्सप्लोरर

WhatsApp में करें ये सेटिंग, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी चैट और डेटा रहेगा सुरक्षित

व्हाट्सऐप प्राइवेसी के बाद अगर आपको अपने डेटा या चैट के लीक होने का डर रहता है तो आप WhatsApp की सेटिंग में ये बदलाव जरूर कर लें. इससे फोन में आपकी चैट सुरक्षित रहेगी और कोई दूसरा नहीं पढ़ पाएगा.

सोशल मीडिया साइट WhatsApp को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. व्हाट्सऐप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी के तहत यूजर्स का डेटा इस्तेमाल करने की बात की थी, जिसका जमकर विरोध किया जा रहा है. यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों में व्हाट्सेप यूजर्स की संख्या में काफी कमी आई है. हालांकि इस बीच व्हाट्सऐप ने सफाई दी है कि यूजर्स की पर्सनल चैट या डेटा को इसमें किसी तरह का कोई खतरा नहीं है.  व्हाट्सऐप पर लोग चैटिंग, वाइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग के साथ-साथ स्टेटस लगाते हैं. इसके अलावा व्हाट्सऐप के कई और फीचर्स हैं जिनका इस्तेमाल किया जाता है. वहीं वर्क फ्रोम होम के चलते कई बार हमारे व्हाट्सऐप पर ऐसे जरूरी डॉक्यूमेंट या जानकारी होती है जिसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है. कई बार हमारा फोन खो जाने पर या किसी गलत व्यक्ति के हाथों में लग जाने का डर भी बना रहता है. इससे आपकी सारी इनफॉर्मेशन किसी दूसरे के हाथ लग सकती है. इसके अलावा कई बार घर में बच्चे भी व्हाट्सऐप पर किसी को भी कोई गलत मैसेज, फोटो या वीडियो भेज देते हैं. ऐसे स्थिति में आपको अपनी चैट को सुरक्षित रखना काफी मुश्किल हो जाता है. आज हम आपको व्हाट्सऐप की कुछ ऐसी सेटिंग्स के बारे में बता रहे हैं जिससे आपका व्हाट्सऐप मोबइल डेटा सेफ रहेगा. जानते हैं इसके लिए आपको सेटिंग में क्या बदलाव करना है.

व्हाट्सऐप की टू स्टेप ऑथेंटिकेशन सेटिंग अभी तक शायद आपको पता नहीं होगा लेकिन आपकी व्हाट्सऐप सेटिंग में ही चैट को सुरक्षित बनाने का ऑप्शन मौजूद है. इसके लिए सबसे पहले आप अपने फोन का वॉट्सऐप ओपन करें. अब व्हाट्सऐप में दिए गए सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करें. अब अकाउंट पर क्लिक करें. यहां आपको टू स्टेप वेरिफिकेशन का ऑप्शन दिखेगा. इस ऑप्शन पर क्लिक करके इसे एनेबल करना होगा. इसमें आप 6 अंकों का एक पिन डाल सकते हैं. इसके बाद जब भी आप किसी नए फोन में वॉट्सऐप की सेटिंग करेंगे आपको इस पिन की जरूरत होगी. टू स्टेप वेरिफिकेशन कोड के क्रिएट करने के बाद आपके पास अपनी ईमेल आईडी लिंक करने का ऑप्शन भी होगा. इसका फायदा यह होगा कि अगर आप कभी अपना पिन भूल जाते हैं तो आपके मेल पर वेरिफिकेशन लिंक आएगा और आप उससे अपना व्हाट्सऐप ऑपन कर सकते हैं.

फोन में लगाएं फिंगर प्रिंट लॉक अगर आप इंटरनेट बैंकिंग या जरूरी ऑफिशियल काम अपने फोन से या व्हाट्सऐस के जरिए करते हैं तो आपको अपने फोन में पैटर्न लॉक की जगह फिंगर प्रिंट लॉक लगाना चाहिए. इससे आपका फोन कोई दूसरा नहीं खोल पाएगा. आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी में इस ऑप्शन को चुन सकते हैं. इसके अलावा आप वॉट्सऐप में भी फिंगर प्रिंट लॉक लगा सकते हैं. आपको व्हाट्सऐप की Settings में जाकर Privacy ऑप्शन में जाकर सबसे नीचे Fingerprint Lock का ऑप्शन दिखाई देगा. आप इसे इनेबल कर सकते हैं. इस तरह के लॉक का फायदा ये है कि आप लोगों से अपनी पर्सनल चैट को बचा सकते हैं.

व्हाट्सऐप मैसेज पढ़ने का नहीं चलेगा पता अगर आपको किसी के मैसेज पढ़ने के बाद उसे पता नहीं लगने देना तो आप व्हाट्सऐप Read Receipts के ऑप्शन को ऑफ कर सकते हैं. वॉट्सऐप की Settings में जाकर Account में जाएं. यहां आपको Privacy के अंदर Read Reciepts का ऑप्शन मिलेगा. आप इसे ऑफ कर दें. इससे सामने वाले को पता नहीं चलेगा कि आपने उनका वॉट्सऐप मैसेज पढ़ा है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च

वीडियोज

जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget