एक्सप्लोरर

नेपाल के PM का चुनाव Chat App पर? जानिए आखिर क्या है ये नया ऐप और क्यों मचा रहा है इतना हंगामा!

Discord App: नेपाल में हाल के दिनों में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों ने बड़ा रूप ले लिया है. शुरुआत सरकार के खिलाफ असंतोष से हुई थी लेकिन 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर लगे प्रतिबंध ने आग में घी का काम किया.

Discord App: नेपाल में हाल के दिनों में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों ने बड़ा रूप ले लिया है. शुरुआत सरकार के खिलाफ असंतोष से हुई थी लेकिन 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर लगे प्रतिबंध ने आग में घी का काम किया. नतीजा यह हुआ कि सरकार अस्थिर होती चली गई और अब अफवाहें हैं कि देश की नई पीढ़ी Discord जैसे चैट ऐप का इस्तेमाल कर नए प्रधानमंत्री के चयन की चर्चा कर रही है.

Discord आखिर है क्या?

Discord कोई साधारण सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म नहीं है. इसे 2015 में खास तौर पर गेमर्स के लिए बनाया गया था, ताकि वे खेलते समय आसानी से चैट कर सकें और गेम से बाहर न निकलना पड़े. इसे स्टैनिस्लाव विशनेव्स्की और जेसन सिट्रोन ने डेवलप किया था. लॉन्च के एक साल के भीतर ही इसके 2.5 करोड़ से ज्यादा यूज़र्स हो गए थे.

महामारी के दौरान यह ऐप और भी लोकप्रिय हो गया, खासकर Gen Z के बीच. पहले जहां इसका इस्तेमाल सिर्फ गेमिंग के दौरान बातचीत के लिए किया जाता था, वहीं बाद में लोगों ने इसे अलग-अलग सर्वर्स बनाकर सामान्य बातचीत और अपनी पसंद के विषयों पर चर्चा करने के लिए भी अपनाना शुरू कर दिया.

Discord कैसे किया जाता है इस्तेमाल?

Discord का इस्तेमाल समझने के लिए सबसे पहले इसके सर्वर कॉन्सेप्ट को समझना जरूरी है. अगर आप इसे अपने स्मार्टफोन पर चलाना चाहते हैं तो Google Play Store या Apple App Store से ऐप डाउनलोड करके एक अकाउंट बनाना होगा. इसके बाद आप चाहें तो खुद का सर्वर बना सकते हैं या फिर किसी मौजूदा सर्वर से जुड़ सकते हैं.

एक Discord सर्वर को आप बड़े ऑनलाइन समुदाय की तरह समझ सकते हैं जहां कई चैनल बनाए जा सकते हैं. इन चैनलों पर आसानी से टेक्स्ट, वीडियो और तस्वीरें शेयर की जा सकती हैं. हालांकि हर सर्वर पर अधिकतम 5 लाख सदस्य जुड़ सकते हैं लेकिन किसी भी समय सिर्फ 2.5 लाख लोग एक साथ एक्टिव हो सकते हैं.

Discord और नेपाल का विवाद

आज Discord को लेकर नेपाल में चर्चाएं तेज हैं क्योंकि यह प्लेटफ़ॉर्म युवाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बन चुका है, जहां वे सरकार पर खुलकर बहस कर सकते हैं और यहां तक कि प्रधानमंत्री चुनने जैसे मुद्दों पर अपनी राय भी रख रहे हैं. भले ही यह सिर्फ अफवाह हो लेकिन यह साफ है कि Discord अब केवल गेमिंग चैट ऐप तक सीमित नहीं रहा बल्कि धीरे-धीरे यह राजनीतिक और सामाजिक बहस का भी अहम माध्यम बनता जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का नया जाल! ठग ऐसे लोगों को बना रहे अपना शिकार, जानिए कैसे बचें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget