एक्सप्लोरर

MWC 2023 में लेनोवो के 2 लैपटॉप हुए लॉन्च, साथ में होम यूजर्स के लिए पेश हुआ ये खास मॉनिटर

Thinkpad Z13 Gen 2 & Z16 Gen 2 दोनों लैपटॉप की स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है और इनमें टच का सपोर्ट भी दिया गया है.

MWC 2023 शुरू हो चुका है. अभी तक स्मार्टफोन के पेश होने की खबरें ही हाईलाइट हो रही थी, लेकिन शो में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि लैपटॉप को भी लॉन्च किया गया है. यह लैपटॉप Lenovo ने लॉन्च किया है. लेनोवो ने  मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस शो में ThinkPad Z13 और Z16 जेन 2 लैपटॉप को लॉन्च किया है. इन दोनों लैपटॉप में पावर के लिए दमदार बैटरी के साथ AMD रेजन 7000 प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा, होम यूजर्स के लिए Lenovo ThinkCentre TIO Gen 5 मॉनिटर भी पेश किया गया है. आइए इन लैपटॉप व मॉनिटर के बारे में डिटेल में जानते हैं. 

Thinkpad Z13 Gen 2 & Z16 Gen 2 लैपटॉप के फीचर्स

लेनोवो के दोनों लैपटॉप WUXGA (1,920 x 1,200) IPS LCD, WQXGA (2.8K) OLED और WQUXGA (4K) OLED डिस्प्ले के साथ पेश किए गए हैं. दोनों लैपटॉप की स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है और इनमें टच का सपोर्ट भी दिया गया है. लैपटॉप में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए AMD Ryzen 7000 प्रोसेसर दिया गया है. बैटरी की बात की जाए तो जेड16 में 72Wh की बैटरी, जबकि जेड13 में 51.5 Wh की बैटरी दी गई है.

ग्राफिक कार्ड और कनेक्टिविटी की डिटेल

ग्राफिक कार्ड की बात करें तो जेड13 जेन 2 लैपटॉप में Radeon GPU और जेड16 गेंद 2 में RX 6500M जीपीयू दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही लैपटॉप्स में यूएसबी 4.0 पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और SD कार्ड रीडर दिया गया है. साथ ही, दोनों में वैबकैम, 2TB तक इंटरनल स्टोरेज और 64GB तक की LPDDR5x RAM दी गई है.

Z13 Gen 2 & Z16 Gen 2 लैपटॉप की कीमत

लेनोवो Z13 Gen 2 लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1,649 यूरो (लगभग 1,44,205 रुपये) है. इसकी सेल जुलाई 2023 से शुरू हो जाएगी. वहीं, Z16 Gen 2 लैपटॉप को 1,959 यूरो (लगभग 1,71,283 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. इस लैपटॉप की बिक्री अगस्त 2023 से शुरू होगी. 

Thinkcentre Tio Gen 5 मॉनिटर

ThinkCentre Tiny-in-One Gen 5 मॉनिटर को कंपनी ने दो डिस्प्ले साइज 21.5 इंच और 23.8 इंच में लॉन्च किया है. मॉनिटर की स्क्रीन का रेजलूशन 1,920 x 1,080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz है और पीक ब्राइटनेस 250 निट्स है. कनेक्टिविटी के लिए HDMI 1.4 पोर्ट, वन डीपी 1.4 पोर्ट, दो USB 3.2 जेन 1 टाईप-A पोर्ट और एक USB 3.2 जेन 1 टाईप-B पोर्ट दिया गया है. मॉनिटर में 3W के स्पीकर हैं. Thinkcentre Tio Gen 5 मॉनिटर की शुरुआती कीमत 299 यूरो (लगभग 26,134 रुपये) है.

Acer Aspire 3 भी भारत में है अवेलेबल

Acer Aspire 3 कंपनी का पहला लैपटॉप है, जो Ryzen 5 7000 सीरीज के प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है. इसकी बॉडी भी खास है, क्योंकि बॉडी में मेटल का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा लैपटॉप में बड़ी स्क्रीन के साथ 40Wh की बैटरी मिलती है. लैपटॉप विंडोज 11 पर चलता है.

यह भी पढ़ें - सैमसंग के फोल्डेबल फोन के बाद, ये कंपनी ला रही रोल होने वाला फोन, 5 इंच से डिस्प्ले 6.5 इंच हो जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

e-Mitra WhatsApp Service: सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget