एक्सप्लोरर

इस मुस्लिम देश की सरकार ने दिया जनता को बड़ा तोहफा, अब हर नागरिक को मिलेगा ChatGPT Plus फ्री सब्सक्रिप्शन

OpenAI और UAE सरकार के बीच एक बड़ी साझेदारी हुई है, जिसके तहत देश की पूरी आबादी को ChatGPT Plus का प्रीमियम वर्जन मुफ्त दिया जाएगा.

दुनिया के तमाम देशों में जहां लोग एडवांस एआई टूल्स के लिए जेब ढीली कर रहे हैं, वहीं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो कई देशों के लिए मिसाल बन सकता है. जी हां, अब UAE के हर नागरिक को मिलेगा ChatGPT Plus का फ्री एक्सेस और वो भी बिना किसी सब्सक्रिप्शन फीस के.

अब हर कोई करेगा एडवांस AI का इस्तेमाल

ओपनएआई और UAE सरकार के बीच एक बड़ी साझेदारी हुई है, जिसके तहत देश की पूरी आबादी को ChatGPT Plus का प्रीमियम वर्जन मुफ्त दिया जाएगा. इसका मतलब ये है कि अब दुबई या अबू धाबी में रहने वाला कोई भी व्यक्ति बिना एक भी पैसा खर्च किए एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल कर सकेगा.

महज शुरुआत है ये, बड़ा है सपना

इस पार्टनरशिप के जरिए सिर्फ एआई टूल्स का फ्री एक्सेस ही नहीं मिलेगा, बल्कि अबू धाबी में एक विशाल एआई डेटा सेंटर "Stargate UAE" भी तैयार किया जा रहा है. इसका मकसद है UAE को एआई टेक्नोलॉजी का ग्लोबल हब बनाना. बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट OpenAI के “AI for Countries” पहल का हिस्सा है.

20 डॉलर की बचत हर महीने

वैसे तो ChatGPT Plus की मंथली कीमत करीब 20 डॉलर यानी लगभग 1700 रुपये के आसपास होती है. लेकिन अब UAE में रहने वाले लोगों को यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त में मिल रही है. सोचिए, हर महीने 1700 रुपये की बचत और बदले में एक दमदार एआई असिस्टेंट वो भी दुनिया के सबसे पावरफुल मॉडल्स में से एक.

तकनीक से जुड़ेगा हर नागरिक

इस योजना का उद्देश्य केवल तकनीकी विकास नहीं है, बल्कि एआई को हर व्यक्ति के जीवन में शामिल करना है. चाहे बात पढ़ाई की हो, बिजनेस की, हेल्थकेयर की या एनर्जी सेक्टर की. इस प्रोजेक्ट के जरिए आम लोगों को टेक्नोलॉजी से जोड़ने की कोशिश की जा रही है, ताकि समाज के हर वर्ग को इसका फायदा मिल सके.

बड़ी कंपनियों की बड़ी भागीदारी

इस ऐतिहासिक पहल में कई दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं, जैसे कि Oracle, NVIDIA, Cisco, SoftBank और G42. साथ ही एक 1 गीगावाट का एआई कंप्यूटिंग क्लस्टर भी तैयार किया जा रहा है, जिसका पहला हिस्सा 2025 में पूरा हो सकता है.

जब बाकी देश अभी एआई के फायदों पर चर्चा कर रहे हैं, UAE ने एक साहसिक कदम उठाकर बता दिया है कि भविष्य की दिशा क्या होनी चाहिए. अगर तकनीक का सही इस्तेमाल हो, तो ये आम आदमी के लिए भी क्रांति ला सकती है. ऐसे में एक ही बात कहनी पड़ेगी "सरकार हो तो ऐसी!"

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो कितनी मिलेगी सजा? जान लें नियम
सुप्रीम कोर्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो कितनी मिलेगी सजा? जान लें नियम
Extension Board Overloading Risk: एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में न चलाएं ये 7 सामान, बढ़ जाता है ओवरलोडिंग का खतरा
एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में न चलाएं ये 7 सामान, बढ़ जाता है ओवरलोडिंग का खतरा
16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media पर पोस्ट? इस देश का बड़ा कदम
16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media पर पोस्ट? इस देश का बड़ा कदम
Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका
Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget