एक्सप्लोरर

MrBeast ने रचा इतिहास: दुनिया के पहले यूट्यूबर जिनके 400 मिलियन सब्सक्राइबर्स हुए, कितना कमाते हैं

MrBeast ने 400 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ यूट्यूब पर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. लगातार मेहनत, जुनून और क्रिएटिविटी ने उन्हें ग्लोबल आइकन बना दिया है.

यूट्यूब की दुनिया में एक और नया इतिहास रच दिया गया है. मशहूर कंटेंट क्रिएटर MrBeast, जिनका असली नाम जिमी डोनाल्डसन है, अब 400 मिलियन यानी 40 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले यूट्यूबर बन चुके हैं। यह आंकड़ा उन्होंने 2 जून 2025 को पार किया और इसके साथ ही उन्होंने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले क्रिएटर का खिताब भी अपने नाम कर लिया.

MrBeast की इस उपलब्धि से उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है. कई लोग इसे "इंटरनेट इतिहास का सबसे बड़ा मोड़" कह रहे हैं.

जुनून से शुरू हुई थी यह यात्रा

जिमी ने यूट्यूब पर अपने सफर की शुरुआत साल 2012 में की थी. तब उन्होंने “MrBeast6000” नाम से वीडियो अपलोड करने शुरू किए थे. शुरुआत में वह गेमिंग वीडियो और मजेदार कमेंट्री बनाते थे. फिर उन्होंने धीरे-धीरे अलग हटकर कंटेंट पर फोकस किया, जैसे 100,000 तक गिनती करना, घंटों तक एक ही शब्द दोहराना, या फिर अनोखे और बड़े चैलेंजेस को पूरा करना.

इन अजीब और आकर्षक आइडियाज की वजह से उनका चैनल तेजी से पॉपुलर हुआ और देखते ही देखते वह एक ग्लोबल नाम बन गए.

मेहनत और लगन की मिसाल

400 मिलियन का आंकड़ा सिर्फ नंबर नहीं है, ये MrBeast की सालों की मेहनत, लगन और लगातार नया करने की सोच का नतीजा है. उन्होंने खुद एक पोस्ट में बताया कि जब वह शुरुआत कर रहे थे, तब लोगों ने उन्हें पागल कहा था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने लिखा, “मैंने अपनी मां से कहा था कि मैं बेघर हो जाऊं तो भी चलेगा, लेकिन वीडियो बनाना नहीं छोड़ूंगा. आज हर दिन एक मकसद के साथ उठता हूं और इसका श्रेय यूट्यूब और आप सभी को जाता है। 400M के लिए धन्यवाद.”

दान और चैरिटी से भी जीता दिल

MrBeast सिर्फ अपने अजीबोगरीब स्टंट्स के लिए ही नहीं, बल्कि अपने दान और चैरिटी के कामों के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने हजारों लोगों की मदद की है, कभी आंखों की रोशनी वापस दिलाकर, कभी जरूरतमंदों को घर और पैसे देकर.

उनका मानना है कि कंटेंट से सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में बदलाव भी लाया जा सकता है.

यूट्यूब के इतिहास में मील का पत्थर

MrBeast की यह उपलब्धि यूट्यूब के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है. जहां आज लाखों क्रिएटर्स यूट्यूब पर अपने सपने पूरे करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं MrBeast ने दिखा दिया है कि अगर आप दिल से काम करें, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है.

अब देखना होगा कि वह अगला कौन सा रिकॉर्ड तोड़ते हैं. लेकिन इतना तो तय है कि MrBeast का यह सफर अभी बहुत दूर तक जाने वाला हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए
भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget