एक्सप्लोरर

Google पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया- 'कैसे कोरोना वाली कॉलर ट्यून को हटाएं', यूजर्स हैं परेशान

गूगल सर्च में सबसे ज्यादा कोरोना कॉलर ट्यून को बंद करने के सवाल पूछ गए. गूगल पर इससे जुड़े टॉप 5 सवाल पूछ गए. गृहमंत्री अमित शाह और प्रणब मुखर्जी को भी खूब सर्च किया.

इस साल मार्च के महीने में देश में कोरोना के मामले सामने आने लगे थे. सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठाए. पूरे देश में लॉकडाउन की शुरुआत की, तरह तरह के विज्ञापनों के जरिए लोगों को जागरुक किया. सभी नेटवर्क कॉलर ट्यून भी कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता फैलाने वाली सेट कर दी गई. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा कॉलर ट्यून को लेकर हो रही है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इसका खुलासा गूगल सर्च टेंड अगस्त 2020 की रिपोर्ट में किया गया है.

दरअसल जब से कोरोना वायरस देश में आया है तभी से इस कॉलर ट्यून को सुन सुन कर लोग परेशान हो रहे हैं. लोग इंटरनेट पर इस रिंग टोन को हटाने के लिए सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं. शुरुआत में कई सोशल साइट्स ने दावा किया था कि 1 दबाने से कॉलर ट्यून बंद हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. अब पिछले 6 महीने से लोग इस कॉलर ट्यून को हटाने के अलग अलग तरीके गूगल पर सर्च कर रहे हैं. गूगल की रिपोर्ट में अगस्त 2020 में सबसे ज्यादा पूछ जाने वाले टॉप 5 सवाल में कोरोना की कॉलर ट्यून हटाने को लेकर सवाल पूछा गया है. जिसमें जियो नेटवर्क पर कोरोना कॉलर ट्यून हटाने को लेकर सवाल सबसे ज्यादा किया गया है.

अगस्त में कोरोना से जुड़े ये सवाल पूछे गए?

  • क्या अमित शाह कोरोना पॉजिटिव हैं?
  • कपड़े पर कोरोना कितने समय तक रहता है?
  • क्या रूस को कोरोनो वायरस की दवा मिल गई है?
  • जियो के नंबर पर कोरोना का कॉलर ट्यून कैसे बंद करें?
  • भारत में कोरोना वैक्सीन कब लॉन्च की जाएगी?
  • क्या शरीर का दर्द कोरोना का लक्षण है?
  • कोरोना होने पर शरीर का तापमान कितना हो जाता है?
  • कोरोना के लक्षण कितने दिनों में दिखाई देते हैं?
  • क्या प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव हैं?
  • एसपी बालासुब्रमण्यम को कोरोना कैसे हुआ?

गूगल के अन्य सर्च ट्रेंड

कोरोना के अलावा अगस्त महीने में गूगल सर्च ट्रेंड में पाकिस्तान vs इंग्लैंड लोगों ने सर्च किया. गूगल सर्च ट्रेंड्स की माने तो Pakistan vs England सर्च में +5,000 फीसदी का इजाफा हुआ है. वहीं दूसरे नंबर पर Pranab Mukherjee को सर्च किया गया. इसमें +4,000 फीसदी का इजाफा हुआ है. पिछले महीने कोविड-19 से जुड़े सर्च में गृह मंत्री अमित शाह को भी खूब सर्च किया गया है. अमित शाह कोरोना वायरस कीवर्ड सर्च +4,100 फीसदी रहा. इसके बाद Vaccine for corona latest को लेकर +150% फीसदी, जबकि कोरोना वायरस टीका को लेकर सर्च में +90 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई.

गूगल सर्च के आंकड़ों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग कोरोना वायरस से कितने डरे हुए हैं. इसके अलावा पिछले 6 महीने से लगातार सुनाई देने वाली कोरोना कॉलर ट्यून भी अब लोगों को परेशान करने लगी है. इस रिंगटोन तो सुन सुनकर लोग परेशान हो रहें हैं और इसे हटाने के तरीके सर्च कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च
बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च
कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत
कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget