एक्सप्लोरर

100 से ज्यादा Android ऐप्स में पाया गया SpinOk स्पाइवेयर, कहीं आपके फोन में तो नहीं हैं ये ऐप्स?

SpinOk Malware: गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद 101 से ज्यादा ऐप्स में SpinOk नाम से एक स्पाइवेयर पाया गया है जो लोगों के डेटा को चोरी कर रहा था. ये स्पाइवेयर विज्ञापन SDK के रूप में छिपाया गया था.

Android Apps affected by SpinOk Malware: मैलवेयर अटैक्स लगातार बढ़ रहे हैं. हैकर्स लोगों के डेटा को चुराने के लिए मैलवेयर को अलग-अलग रूप में अलग-अलग जगह छिपाकर रखते हैं. ऐप्स हो या वेबसाइट हर जगह आजकल मैलवेयर अटैक्स देखने को मिलते हैं. इस बीच गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद 100 से ज्यादा ऐप्स में मैलवेयर पाया गया है जो लोगों के निजी डेटा को चुराकर रिमोट सर्वर पर भेज रहा था. ब्लेपिंग कंप्यूटर के सहयोग से डॉ. वेब के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने 101 ऐसे एंड्रॉइड ऐप्स चिन्हिंत किए हैं जिसमें SpinOk स्पाइवेयर पाया गया है. इससे भी बुरी खबर ये है कि इन सभी ऐप्स को 400 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. यानि हैकर्स लोगों के डेटा को लम्बे समय से चुरा रहे थे.

रिसर्चर्स ने बताया कि ये स्पाइवेयर एक विज्ञापन एसडीके के रूप में छिपाया गया था जो यूजर्स को नार्मल दिखता था और हर दिन ये यूजर्स को आकर्षित करने के लिए दैनिक पुरस्कारों के साथ मिनीगेम्स की पेशकश करता था ताकि वे ऐप्स पर बने रहें. एक बार डाउनलोड करने के बाद ये मैलवेयर लोगों के डेटा को चुराता था और इसे रिमोट सर्वर पर भेजता था जहां हैकर्स इस डेटा को देखते थे. रिसर्चर्स ने बताया कि हर ऐप्स में विभिन्न स्तर की दुर्भावनापूर्ण सामग्री थी जिनमें से कुछ में अभी भी हानिकारक सॉफ़्टवेयर या स्पेसिफिक वर्जन है या कुछ को हटाया जा चुका है.

42 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड 

बुरी खबर ये है कि इन ऐप्स को 42,12,90,300 बार डाउनलोड किया गया है. यानि जिन लोगों ने ये ऐप्स डाउनलोड किए थे उनके साथ साइबर फ्रॉड हो सकता है क्योकि उनका डेटा हैकर्स के पास उपलब्ध है. हालांकि रिसचर्स ने इस बारे में गूगल को अपडेट दे दिया है और लोगों को भी आगाह किया है कि वे इन ऐप्स को फौरन मोबाइल से हटा दें ताकि उनके साथ कुछ गलत न हो. 

इन ऐप्स को फौरन कर दें डिलीट 

Noizz:वीडियो एडिटर विद म्यूजिक (100,000,000)
Zapya -  फाइल ट्रांसफर ऐप( 100,000,000)
VFly: वीडियो एडिटर और मेकर (50,000,000)
MVBit - MV वीडियो स्टेटस मेकर (50,000,000)
Biugo - वीडियो मेकर एंड एडिटर ( 50,000,000)
Crazy Drop ( 10,000,000)
Cashzine -अर्न मनी (10,000,000)
Fizzo Novel - रीडिंग ऑफलाइन (10,000,000)
CashEM: रिवार्ड्स (5,000,000)
Tick: वॉच टू अर्न  (5,000,000 )

सपूर्ण एंड्रॉइड ऐप्स की लिस्ट देखने के लिए आप drweb की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. हमारी सलाह यही है कि आप अपने स्मार्टफोन में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करके रखें और फोन को अपटू डेट रखें ताकि आपका डेटा हैक न हो.

यह भी पढ़ें: Facebook पर चल रहा 'Look who just died' स्कैम, इस तरह लोगों के डेटा और पैसे को किया जा रहा साफ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लैपटॉप चार्ज करने के लिए कितने Watt का Power Bank चाहिए? खरीदने से पहले जान लें सच्चाई
लैपटॉप चार्ज करने के लिए कितने Watt का Power Bank चाहिए? खरीदने से पहले जान लें सच्चाई
रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
Embed widget