एक्सप्लोरर

Facebook पर चल रहा 'Look who just died' स्कैम, इस तरह लोगों के डेटा और पैसे को किया जा रहा साफ 

Facebook Scam: फेसबुक पर लोगों को ठगने के लिए हैकर्स ने एक नया तरीका निकाला है. तरीका भी कुछ ऐसा है कि लोग आसानी से इसमें फस जा रहे हैं. जानिए कैसे हो रहा स्कैम.

Facebook Look Who Died Scam: साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. जितना सावधान लोगों को सरकार और मीडिया की तरफ से किया जा रहा हैं उतने ही एडवांस तरीके से हैकर्स लोगों को ठग रहे हैं. हैकर्स या स्कैमर्स लोगों को ऐसे-ऐसे तरीकों से टारगेट कर रहे हैं कि इनपर शुरुआत में शक करना एकदम बेवकूफी भरा लगता है और व्यक्ति यही सोचता है कि वह कुछ ज्यादा ही सोच रहा है. इस बीच फेसबुक पर एक नए तरह का स्कैम शुरू हुआ है जो 'Look who just died' नाम से किया जा रहा है. अगर आप फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं क्योकि हैकर्स आपको भी ऐसे ही टारगेट कर सकते हैं.

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ये नए तरह का स्कैम ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा देखा जा रहा है. इस स्कैम में हैकर्स लोगों को फेसबुक पर इस ऐसा मैसेज भेजते हैं जिसमें ये लिखा जाता है कि देखिए आपका कोई करीबी मर चुका है. इस मैसेज में एक लिंक होता है. जैसे ही यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है तो उससे फेसबुक आईडी और पासवर्ड मांगा जाता है ताकि वह लिंक को आगे पढ़ पाएं. जैसे ही व्यक्ति ये सब डिटेल्स डालता है तो उसका अकाउंट हैक हो जाता है और हैकर इस अकाउंट से सभी पर्सनल इनफार्मेशन चुरा लेते हैं, जैसे DOB, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बैंक डिटेल्स (यदि हैं तो) आदि. इसके अलावा हैकर्स इस आईडी से उस व्यक्ति के दोस्तों को भी ऐसा ही मैसेज भेजते हैं ताकि डेटा को चुराया जा सके. इनफार्मेशन मिल जाने पर वे इससे लोगों का निजी डेटा और पैसा चुराते हैं.

अबतक गवां दिए इतने रुपये 

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग (ACCC) स्कैमवॉच के अनुसार, अकेले 2023 में फिशिंग की वजह से ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने 11.5 मिलियन डॉलर से ज्यादा रुपए ठगो के साथ चढ़ाएं हैं. एक रिपोर्ट में ये जानकारी निकलकर सामने आई है कि हर सात मिनट में यूके में एक ग्राहक मेटा के अलग-अलग प्लेटफार्म में ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो जाता है और हफ्ते भर में लोग 5,00,000 पाउंड से भी अधिक पैसा गवा देते हैं. एकऔर हैरान करने वाली खबर ये है कि ऑनलाइन शॉपिंग घोटालों में से दो-तिहाई से अधिक फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुरू होते हैं. इसकी जानकारी यूके स्थित लॉयड्स बैंकिंग ग्रुप के रिसर्च में सामने आई है.

खुद को ऐसे रखें सेफ 

फेसबुक या इंस्टाग्राम पर अपने आप को इस तरह के स्कैम से बचाए रखने के लिए कभी भी किसी अनजान लिंक या मैसेज को न खोलें और अगर कोई आपको बार-बार ऐसे मैसेज भेज रहा है तो उसे फौरन ब्लॉक और रिपोर्ट करें.

यह भी पढ़ें: Instagram पर जल्द मिलेंगे दो नए फीचर, कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़े काम का होगा ये फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget