एक्सप्लोरर

WhatsApp ने भारत में शुरू किया अपना ब्रांड कैंपेन, कंपनी बताएगी भारतीय यूजर्स की कहानियां

भारत में WhatsApp के 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं और ये कंपनी का सबसे बड़ा बाजारों में से है.कंपनी अपने ब्रांड अभियान के तहत 2 अलग-अलग थीम पर विज्ञापन बनाएगी.

नई दिल्लीः व्हॉट्सऐप ने भारत में अपना ब्रांड अभियान ‘इट्स बिटवीन यू’ (It’s between you) शुरू किया है. कंपनी ने कहा है कि इस अभियान के जरिये वह बताएगी कि भारतीय एक-दूसरे के संपर्क में रहने के लिए किस तरह सुरक्षित तरीके से फेसबुक के स्वामित्व वाले मंच का इस्तेमाल करते हैं. इस अभियान के लिए व्हॉट्सऐप ने बॉलीवुड निदेशक गौरी शिंदे और विज्ञापन एजेंसी बीबीडीओ इंडिया की सेवाएं ली हैं.

कंपनी बताएगी सच्ची कहानियां

इसके तहत व्हॉट्सऐप दो विज्ञापन बनाएगी जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे उसके मैसेज भेजने, वीडियो कॉल करने या वॉयस मैसेज भेजने के फीचर्स लोगों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं. भारत में व्हॉट्सऐप के यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से अधिक है और यह उसके सबसे बड़े बाजारों में से है.

फेसबुक इंडिया के निदेशक (सेल्स) अविनाश पंत ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस अभियान के जरिये वो सच्ची कहानियां बताई जाएंगी कि कैसे भारतीय रोजाना अपने नजदीकी लोगों के साथ व्हॉट्सऐप के जरिये संपर्क में रहते हैं.”

पंत ने कहा, ‘‘व्हॉट्सऐप उन लोगों के लिए जीवनरेखा की तरह है जो अपने दोस्तों-परिवार से काफी दूर हैं. यह उनके साथ संपर्क में रहने का एक बेहतरीन माध्यम है.’’

बुजुर्ग महिला की देखभाल और बहनों पर बनेगा विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इनमें से एक विज्ञापन बुजुर्ग महिला और उसकी देखभाल करने वाले से संबंधित है. दूसरा विज्ञापन दो बहनों के बारे में है. व्हॉट्सऐप ने ब्राजील में इसी साल इस तरह का अभियान चलाया था.

पंत ने बताया कि देशभर में यह अभियान 10 सप्ताह तक कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय टेलीविजन चैनलों और डिजिटल मंचों पर चलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें रिलायंस ने पेश की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप JioMeet, जूम को देगी टक्कर लॉकडाउन में टेक्नोलॉजी ने दिखाई अपनी ताकत, वर्क फॉर्म होम से लेकर एजुकेशन में हुए बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget