एक्सप्लोरर

रिलायंस ने पेश की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप JioMeet, जूम को देगी टक्कर

JioMeet पर जूम की तरह 40 मिनट की समयसीमा नहीं है. जूम पर 40 मिनट से अधिक की मीटिंग के लिए मासिक शुल्क 15 डॉलर है.

नई दिल्ली: फेसबुक और इंटेल जैसी कंपनियों को अपने डिजिटल कारोबार में हिस्सेदारी बेचकर अरबों डॉलर जुटाने के बाद अब रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जूम को टक्कर देने की तैयारी कर ली है. मुकेश अंबानी की कंपनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप ‘जियोमीट’ पेश की है, जिसमें असीमित मुफ्त कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. रिलायंस के इस कदम को प्रतिद्वंद्वी जूम के साथ ‘प्राइज वार’ के रूप में देखा जा रहा है.

बीटा परीक्षण के बाद जियोमीट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज, मैकओएस और वेब पर गुरुवार शाम से उपलब्ध है. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, जियोमीट पर एचडी ऑडियो और वीडियो कॉल की गुणवत्ता मिलेगी. इसमें एक साथ 100 लोगों को जोड़ा जा सकता है. इसमें स्क्रीन शेयर करने, पहले से बैठक का समय तय करने और अन्य फीचर्स हैं.

जूम की तरह कोई समयसीमा नहीं खास बात यह है कि इसमें जूम की तरह 40 मिनट की समयसीमा नहीं है. कंपनी ने दावा किया है कि इसमें कॉल्स 24 घंटे तक जारी रखी जा सकती है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक पासवर्ड के जरिए रहेगी. जूम पर 40 मिनट से अधिक की मीटिंग के लिए मासिक शुल्क 15 डॉलर है. सालाना आधार पर यह 180 डॉलर होता है. वहीं जियोमीट इससे अधिक सुविधा मुफ्त में उपलब्ध करा रही है. इससे जूम मीटिंग आयोजित करने वाले को जियोमीट का इस्तेमाल करने पर सालाना 13,500 रुपये की बचत होगी.

गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप के कई फीचर्स की जानकारी दी गई है. इसके अनुसार जियोमीट के लिए मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी के जरिए आसानी से ‘साइन अप’ किया जा सकता है. इसमें तुरंत मीटिंग आयोजित की जा सकती है. एचडी ऑडियो और वीडियो गुणवत्ता वाली मीटिंग का समय पहले से तय किया जा सकता और भाग लेने वाले लोगों को इसकी जानकारी दी जा सकती है.

जियोमीट के अन्य फीचर्स जियोमीट के जरिये एक दिन में कितनी भी मीटिंग आयोजित की जा सकती हैं और कोई भी मीटिंग बिना किसी बाधा के 24 घंटे चल सकती है. हर मीटिंग पासवर्ड के जरिए सुरक्षित है. मीटिंग आयोजित करने वाला व्यक्ति ‘वेटिंग रूम’ की सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है. इससे कोई भी भागीदार मीटिंग में बिना अनुमति शामिल नहीं हो सकता. इसमें ग्रुप बनाने की अनुमति है. सिर्फ एक क्लिक पर कॉलिंग या चैटिंग की जा सकती है.

गूगल प्ले स्टोर और आईओएस पर इस ऐप के पांच लाख डाउनलोड पहले ही हो चुके हैं. यह ऐप ऐसे समय पेश की गई है जब सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा गोपनीयता पर खतरे के मद्देनजर चीन से संबंधित 59 ऐप पर रोक लगाई है. इनमें टिकटॉक भी शामिल है.

जियोमीट में समय की कोई सीमा नहीं होने की वजह से टीचर्स को अपनी ऑनलाइन कक्षाओं को छोटा करने की जरूरत नहीं होगी. इस ऐप के जरिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय सेमिनार और सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- गलत तरीके से स्मार्टफोन को Factory Reset करने से हो सकता है भारी नुकसान, जानें सही तरीके लॉकडाउन में टेक्नोलॉजी ने दिखाई अपनी ताकत, वर्क फॉर्म होम से लेकर एजुकेशन में हुए बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget