एक्सप्लोरर

UPI Fraud: पेमेंट स्पूफ से ठग हजारों लोगों को लगा रहे चूना, जानिए कैसे होता है खेल, क्या बरतें सावधानी

UPI Payment Fraud : यूपीआई से पेमेंट लेते हैं तो सावधान होने की जरूरत है. ठग आजकल पेमेंट स्पूफ के जरिए लोगों को चूना लगा रहे हैं. उनके निशाने पर दुकानदार ज्यादा हैं. चलिए जानते हैं क्या है यह फ्रॉड.

How to Avoid UPI Payment Fraud : अगर आप फोनपे (PhonePe), पेटीएम (Paytm), गूगलपे (Google Pay), एमेजॉनपे (Amazon Pay) जैसे यूपीआई ऐप से पेमेंट लेते हैं तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है. खासकर के तब जब आप मर्चेंट यानी कोई सर्विस प्रोवाइडर या दुकानदार हों. दरअसल, ठग एक नए ट्रिक से लोगों को चूना लगा रहे हैं. ठगी के इस नए ट्रिक को पेमेंट स्पूफ (Payment Spoof) कहते हैं. यह तरीका इतना शार्प है कि आपको पता भी नहीं चलता कि आप ठगे जा रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कि क्या है पेमेंट स्पूफ और आप इससे कैसे बच सकते हैं.

पेमेंट स्पूफ को समझें

पेमेंट स्पूफ पेमेंट के नाम पर एक धोखा है, जो लगता तो हूबबू सक्सेसफुल ट्रांजेक्शन जैसा है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं होता. यानी ये किसी भी नामी पेमेंट ऐप (Payment App) के सक्सेसफुल ट्रांजेक्शन वाले पेज की तरह एक नकली पेज बना देता है. इससे सामने वाले को लगता है कि पेमेंट (Payment) हो गई है. यही स्पूफ का खेल है.

कैसे होता है फर्जीवाड़ा

इस फर्जीवाड़े (Fraud) को ऐप से किया जाता है. गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर ऐसे कई फेक पेमेंट ऐप (Fake Payment App) मौजूद हैं. ठग इन ऐप का इस्तेमाल ही लोगों को चूना लगाने के लिए करते हैं. मान इन्हीं में से एक ऐप है फेक पे (Fake Pay). जब आप इस ऐप को ओपन करेंगे तो आपके सामने एके पेज खुलेगा, जहां कई ऑप्शन होते हैं. ठग पहले ऑप्शन Go to Fake Pay पर क्लिक करते हैं. इसके बाद उनके सामने जो पेज खुलता है उसमें कुछ डिटेल डालनी होती हैं. जैसे कि नाम, यहां उस मर्चेंट का नाम लिख देते हैं जिसे पे करना है. इसके बाद उसका फोन नंबर लिखते हैं. फिर वो अमाउंट जिसका भुगतान करना है. इसके बाद डेट और टाइम का ऑप्शन होता है, जिससे जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जाता है. सबसे लास्ट वाला ऑप्शन होता है यॉर वॉलेट बैलेंस. इसमें आप जो टाइप करते हैं वही क्लोजिंग बैलेंस दिखता है. इसे इस तरह एडिट किया जाता है ताकि किसी को शक न हो. इसके बाद ठग सब्मिट पर क्लिक करते हैं. इसे करते ही आपके सामने हूबबू असली यूपीआई ऐप पर ट्रांजेक्शन सक्सेस का जो पेज खुलता है वही खुल जाता है. ठग इसे दिखाकर चंपत हो जाते हैं.

इस तरह बचें ऐसे फर्जीवाड़े से

आप कुछ सावधानी बरतें तो इस तरह की ठगी से बच सकते हैं. हम बता रहे हैं आपको कुछ टेक्निक, जिनका इस्तेमाल आपको करना चाहिए.

  • अगर आप मर्चेंट हैं तो पेमेंट के लिए अब स्पीकर डिवाइस लें. इससे कोई भी पेमेंट होने पर उसमें बोलता है कि आपको किस ने और कितना पेमेंट किया है.
  • अगर स्पिकर डिवाइस नहीं ले सकते तो फोन में ही पेमेंट कन्फर्मेशन वाला ऑडियो ऑन रखें. इसमें कोई भी पेमेंट मिलने पर फोन में ऑडियो मैसेज आता है.
  • अगर ऊपर बताए किसी ऑप्शन को नहीं कर सकते हैं तो कम से कम कई भी व्यक्ति ट्रांजेक्शन का पेज दिखाता है तो उसे क्रॉसचेक करें.
  • क्रॉसचेक करने के लिए अपने यूपीआई ऐप पर जाकर देखें कि ऐसा कोई पेमेंट क्रेडिट हुआ है या नहीं.
  • इस तरह की ठगी हो तो फऱौरन पुलिस को शिकायत दें.

ये भी पढ़ें

Rog Phone 5S: गेमिंग के दीवानों के लिए आ गया एक और नया फोन, 18GB रैम के साथ जानिए कितना पावरफुल हैं

WhatsApp Android यूजर्स के लिए ला रहा नया फीचर, आसान बना देगा चैटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget