एक्सप्लोरर

Rog Phone 5S: गेमिंग के दीवानों के लिए आ गया एक और नया फोन, 18GB रैम के साथ जानिए कितना पावरफुल हैं

Rog Phone 5S And 5S Pro: डिवाइस को पावर देने के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई  है, जो 65W तक ROG हाइपरचार्ज सपोर्ट के साथ आती है.

Rog Phone 5S, 5S Pro Features: आसुस ने भारत में बिल्कुल नए ROG Phone 5s और ROG Phone 5s Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपनी ROG स्मार्टफोन सीरीज का विस्तार किया है. इन्हें "भविष्य से हथियार" कहते हुए, कंपनी ने नए गेमिंग फोन लॉन्च किए, जिसमें दावा किया गया था कि यह सेगमेंट में सबसे फास्ट है. कैसे? नए ROG डिवाइस 3GHz चिपसेट, 18GB तक LPDDR5 रैम और साथ ही 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आते हैं.

डिस्प्ले
दोनों फोन्स में 6.78-इंच सैमसंग E4 AMOLED डिस्प्ले के साथ 20.4:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 2448 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आते हैं. डिस्प्ले 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ-साथ 360 Hz नेटिव टच-सैंपलिंग रेट का वादा करता है. शीर्ष पर एक कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस है और साथ ही एचडीआर 10 और एचडीआर 10+ का सपोर्ट भी है.

बैटरी और प्रोसेसर
फोन में 5nm, 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और एक क्वालकॉम एड्रेनो 660 GPU के साथ 3.0 GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ चिपसेट दिया गया है. ये आउट-ऑफ-द-बॉक्स ROG UI के साथ Android 11 पर काम करते हैं. डिवाइस को पावर देने के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई  है, जो 65W तक ROG हाइपरचार्ज सपोर्ट के साथ आती है.

कैमरा
कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वहीं दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं.

कीमत
आसुस ने ROG Phone 5s को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है. बेस प्राइस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट के लिए है. एक स्टेप-अप ऑप्शन 57,999 रुपये में उपलब्ध है और यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. फोन दो कलर ऑप्शन- स्टॉर्म व्हाइट और फैंटम ब्लैक में उपलब्ध होगा.
दूसरी ओर, ROG Phone 5s Pro सिंगल मेमोरी और सिंगल कलर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा. डिवाइस एक फैंटम ब्लैक कलर में आएगी और 79,999 रुपये की कीमत होगी जिसमें 18GB रैम और 512GB स्टोरेज होगी. दोनों फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Android यूजर्स के लिए ला रहा नया फीचर, आसान बना देगा चैटिंग

यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: भूलकर भी न करें इस फर्जी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget