एक्सप्लोरर

साल 2021 में Smartphone खरीदने का है प्लान, तो ये हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

बाजार में इस वक्त नए साल के ऑफर चल रहे हैं. कई कंपनियां बेहतरीन फीचर्स वाले फोन पर डिस्काउंट दे रही हैं. आप अपने बजट के हिसाब से स्मार्टफोन चुन सकते हैं.

नई दिल्ली: साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है और कई लोग नई साल में नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं. अगर आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं है और आप बढ़िया फीचर्स वाले स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो बाजार में कई ऑप्शन उपलब्ध हैं. तमाम कंपनियां नई साल में स्मार्टफोन खरीदने पर छूट भी दे रही हैं. ऐसे में आपके लिए स्मार्टफोन खरीदने का यह सुनहरा मौका हो सकता है. आज आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं, जिनके फीचर्स जबरदस्त हैं और कीमत भी 20,000 रुपए से कम है.

Realme Narzo 20 Pro 

रियलमी के इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले है, जिस पर मूवीज का भी लुत्फ उठाया जा सकता है. इस फोन में MediaTek Helio G95 प्रोसेसर दिया गया है. एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस स्मार्टफोन में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज है. फोन में 48MP + 8MP + 2MP + 2MP रियर कैमरे का सेटअप और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है. इसमें 4500mAh की दमदार बैटरी है. ई-कॉमर्स साइट पर इस फोन की कीमत 14,999 रुपए है.

Motorola One Fusion+

मोटोरोला के स्मार्टफोन भी भारतीय बाजार में धूम मचा रहे हैं. नए साल में कंपनी कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स से लैस स्मार्टफोन ऑफर कर रही है. इसके वन फ्यूजन प्लस फोन में 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज है. फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है. यह Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर से लैस है. कैमरे की बात करें तो इसमें 64MP + 8MP + 5MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप और 16MP का शानदार फ्रंट कैमरा है. स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी है. ई-कॉमर्स साइट पर इस फोन की कीमत 17,499 रुपए है.

Redmi Note 9 Pro Max

शाओमी के रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन है. इस स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है. इसमें Qualcomm Snapdragon 720G के साथ 8nm octa core प्रोसेसर है. इसमें चार कैमरों का दमदार रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा है. इन कैमरों में कई एडवांस मोड दिए गए हैं. फोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ई-कॉमर्स साइट पर इस फोन की कीमत 18,499 रुपए है.

POCO X2

बाजार में पोको कंपनी के कई ऐसे स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जो आपके बजट में फिट बैठ सकते हैं. इनके फीचर्स भी शानदार हैं. इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है. कंपनी स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128 GB स्टोरेज ऑफर कर रही है. इसमें Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया गया है. कैमरे की बात करें, तो इसमें 64MP + 8MP + 2MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 20MP + 2MP के दो कैमरे का सेटअप है. स्मार्टफोन में 4500 mAh की बैटरी है. ई-कॉमर्स साइट पर इस फोन की कीमत 15,999 रुपए है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट
iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट
Upcoming Smartphones in June: Motorola Edge 70 Pro+ समेत ये मॉडल होंगे लॉन्च, यहां देखें सारी जानकारी
Upcoming Smartphones in June: Motorola Edge 70 Pro+ समेत ये मॉडल होंगे लॉन्च, यहां देखें सारी जानकारी
सस्ते में मिलेंगे गजब के फीचर्स, ये हैं 20,000 से कम कीमत वाले सबसे धाकड़ स्मार्टफोन
सस्ते में मिलेंगे गजब के फीचर्स, ये हैं 20,000 से कम कीमत वाले सबसे धाकड़ स्मार्टफोन

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
केतन अग्रवाल मर्डर केस में कोडवर्ड का इस्तेमाल, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस में कोडवर्ड का इस्तेमाल, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget